Vivo India के X अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा! अचानक दिखने लगे Crypto के Scam पोस्ट

Vivo India के आधिकारिक X अकाउंट पर अचानक Firelight FXRP Rewards से जुड़े कई संदिग्ध पोस्ट दिखाई देने लगे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अगस्त 2026 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Vivo India के X अकाउंट पर अचानक Crypto से जुड़े पोस्ट दिखाई दिए
  • अकाउंट पर Firelight FXRP Rewards के कई संदिग्ध मैसेज शेयर हुए
  • Vivo ने अभी अकाउंट हैक होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

Vivo India के X अकाउंट पर Firelight FXRP Rewards से जुड़े संदिग्ध पोस्ट दिखाई दिए

Photo Credit: AI Generated

Vivo India का आधिकारिक X अकाउंट संभावित तौर पर हैक हो गया है। अकाउंट से पिछले कुछ घंटों से ऐसे पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनका Vivo के स्मार्टफोन या टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स से कोई संबंध नहीं है। इन पोस्ट में Firelight FXRP Rewards का जिक्र किया गया है और यूजर्स को रिवॉर्ड चेक करने के लिए अलग-अलग हैशटैग के साथ पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि अभी Vivo की ओर से नहीं की गई है, लेकिन अकाउंट की मौजूदा एक्टिविटीज सामान्य पोस्ट से बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं।

Vivo India के X प्रोफाइल पर एक जैसे कई पोस्ट दिखाई दे रहे हैं। इनमें Firelight Early Contributor Rewards और FXRP का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि प्री-लॉन्च फेज में Firelight Points जमा करने वाले यूजर्स अपने रिवॉर्ड चेक कर सकते हैं। अलग-अलग पोस्ट में अलग-अलग कोड या हैशटैग दिए गए हैं।

ये पोस्ट Vivo India के सामान्य सोशल मीडिया कंटेंट से पूरी तरह अलग हैं। कंपनी का आधिकारिक अकाउंट आमतौर पर स्मार्टफोन, लॉन्च, ऑफर्स और दूसरे प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी शेयर करता है। यही वजह है कि अकाउंट के संभावित रूप से कॉम्प्रोमाइज होने की आशंका बढ़ी है।

अकाउंट को काफी नीचे तक स्क्रॉल करने पर भी Vivo India के सामान्य पुराने पोस्ट की जगह मुख्य रूप से यही Firelight FXRP Rewards वाले पोस्ट दिखाई दे रहे हैं। इससे भी अकाउंट के कंट्रोल में किसी तरह के अनधिकृत बदलाव की आशंका मजबूत होती है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि पुराने पोस्ट वास्तव में डिलीट किए गए हैं या प्रोफाइल पर किसी और तरह का बदलाव हुआ है।

फिलहाल Vivo की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है। खबर लिखते समय तक भी अकाउंट पर संदिग्ध पोस्ट मौजूद थे और प्रोफाइल सामान्य स्थिति में वापस नहीं आया था।

Advertisement

यूजर्स के लिए बेहतर होगा कि वे Vivo India के अकाउंट से आने वाले ऐसे Crypto या FXRP Rewards पोस्ट पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर अपनी लॉगिन, बैंक या क्रिप्टो वॉलेट से जुड़ी जानकारी शेयर न करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.