Virat Kohli Post for MS Dhoni : विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट से धोनी को किया याद, कहा...

Virat Kohli Instagram : विराट कोहली ने इस पोस्ट में पानी की एक बोतल को शेयर किया है। खास बात है कि इस बोतल पर धोनी का एक स्टीकर लगा हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 09:07 IST
ख़ास बातें
  • विराट कोहली अक्सर धोनी को याद करते रहते हैं
  • दोनों के बीच एक खास रिश्ता है
  • इस पोस्ट को उन्होंने धोनी को टैग भी किया है

Virat Kohli Instagram : उन्होंने लिखा- “वो हर जगह हैं। यहां तक कि इस पानी की बोतल पर भी” इस पोस्ट को उन्होंने धोनी को टैग भी किया है।

Virat Kohli Instagram :  विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर धोनी को टैग किया है। यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी उन्हें हर जगह नजर आते हैं। 

Virat Kohli Post for MS Dhoni : भारतीय टीम के ‘सुपरस्‍टार' विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें धोनी के प्रति उनका लगाव साफ दिख रहा है। कोहली अक्सर उनकी बातें करते हैं और अपने जीवन में धोनी से मिले सपोर्ट की चर्चा करते नहीं थकते। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक बार फिर धोनी को याद करते हुए एक बेहद ही इमोशनल सा मेसेज लिखा है। बताया है कि कैसे धोनी उन्हें हर जगर नजर आते हैं।
 


विराट कोहली ने इस पोस्ट में पानी की एक बोतल को शेयर किया है। खास बात है कि इस बोतल पर धोनी का एक स्टीकर लगा हुआ है। साथ ही इस फोटो को देखते हुए कोहली ने अपने पोस्ट में जो लिखा वो दिल को छू जाने वाला है। उन्होंने लिखा- “वो हर जगह हैं। यहां तक कि इस पानी की बोतल पर भी” इस पोस्ट को उन्होंने धोनी को टैग भी किया है।  
Advertisement

विराट कोहली अक्सर धोनी को याद करते रहते हैं। वह अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिले सपोर्ट को भी काफी याद करते हैं। दोनों के बीच एक खास रिश्ता है। धोनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो मेरे पास सिर्फ एक इंसान का मेसेज आया और वह कोई और नहीं धोनी ही थे, जबकि कई और लोगों के पास भी मेरा नंबर था।

बीते दिनों टी20 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही थी। धोनी के बाद से अभी तक भारत ने एक भी आईसीसी ट्रॉफी हासिल नहीं की है। ऐसे में फैंस ने उन्हें काफी याद किया था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.