ट्विटर के सीईओ नहीं लेते वेतन, पर कंपनी ने उन पर किया 68,506 डॉलर का खर्चा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2016 09:53 IST
ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी कंपनी से कोई वेतन नहीं लेते और न ही कंपनी में उनकी कोई हिस्सेदारी है। लेकिन पिछले साल से जब से वह कंपनी में आए हैं, उनके निजी और आवासीय सुरक्षा पर कंपनी ने कुल 68,506 डॉलर खर्च किए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से शनिवार को यह जानकारी सामने आई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनसे पहले इस पद पर रहे डिक कोस्टोलो पर कंपनी कुल 91,795 डॉलर खर्च करती थी, जिसमें 7,162 डॉलर का मासिक वेतन, कार सेवा और सुरक्षा लागत शामिल था।

इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के अनुसार, इसके 30 करोड़ से ज्यादा सक्रिय यूजर हैं, जो फेसबुक के 1.5 अरब यूजर की तुलना में कम हैं।
Advertisement

ट्विटर ने इस साल की चौथी तिमाही में 30.5 करोड़ सक्रिय यूजर होने की जानकारी दी थी, जबकि तीसरी तिमाही में यह संख्या 30.7 करोड़ थी।

टेक क्रंच ने जानकारी दी है कि ट्विटर के यूजर की संख्या लगभग सपाट रहने के कारण इसके शेयरों में 13 फीसदी की गिरावट देखी गई। फिलहाल ट्विटर के एक शेयर की कीमत 13.75 डॉलर है।
Advertisement

कंपनी ने अपनी कमाई के बारे में एक बयान में कहा, "हमने मासिक सक्रिय यूजर की संख्या में गिरावट देखी है, लेकिन जनवरी महीने में फिर से यह संख्या तीसरी तिमाही के स्तर पर वापस आ गई है। हमें विश्वास है कि आनेवाले समय में यूजर की संख्या में इजाफा होगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dick Costolo, Jack Dorsey, Social, Twitter
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.