Indonesia Earthquake : वीडियो में देखें भूकंप से तबाही का मंजर, खून से लथपथ रोते बिलखते लोग

Indonesia Earthquake : रिएक्‍टर स्‍केल पर 5.4 तीव्रता वाले भूकंप ने जावा द्वीप में काफी तबाही मचाई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 20:05 IST
ख़ास बातें
  • भूकंप के बाद का एक वीडियो सामने आया है
  • इसमें टूटे हुए घर और घायल लोग दिखाई दे रहे हैं
  • लोग के बीच चीख पुकार मची हुई है

Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया की धरती बीते शुक्रवार को भी कांपी थी, जब राजधानी जकार्ता में भूकंप आया।

Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया में बड़ा भूकंप आया है। वहां के जावा द्वीप में तेज भूकंप की वजह से अबतक 56 लोगों की जान चली गई है और 300 से ज्‍यादा लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिएक्‍टर स्‍केल पर 5.4 तीव्रता वाले भूकंप ने जावा द्वीप में काफी तबाही मचाई है। लोगों ने काफी तेज झटके महसूस किए। बड़ी इमारतें हिलने लगीं और लोग जान बचाने के लिए खाली जगहों की ओर भागे। इस भूकंप का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को चीखते-पुकारते हुए देखा जा सकता है। भूकंप की वजह से कई घर ढह गए हैं। लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।  

इंडोनेशिया की धरती बीते शुक्रवार को भी कांपी थी, जब राजधानी जकार्ता में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी। हालांकि उसमें ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ, क्‍योंकि भूकंप का केंद्र जमीन से काफी अंदर था। आज जावा द्वीप में आए भूकंप ने जानमाल का नुकसान किया है। 
 

इसका एक 45 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में टूटे हुए घरों को देखा जा सकता है। पक्‍के मकान भी क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। महिलाएं, बच्‍चे, युवक चीख पुकार रहे हैं। लोग रो रहे हैं। ऐसा लगता है कि कुछ लोग घरों में दबे हुए हो सकते हैं। अपनी आंखों के सामने आशियाने को उजड़ता हुआ देखकर लोगों के आंसू रुक नहीं रहे। कुछ लोग खून से लथपथ भी दिखाई दे रहे हैं। 
Advertisement

इंडोनेशिया की स्‍थानीय मीडिया ने बताया है कि भूकंप से चिआनजूर में कई इमारतें और उनकी छतों को नुकसान पहुंचा है। लोगों को अलर्ट किया गया है कि भूकंप के और झटके अभी महसूस किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों की तादात बढ़ सकती है। 

गौरतबल है कि भारत में भी बीते दिनों भूकंप के झटके महसूस किए थे। राजधानी दिल्‍ली समेत यूपी और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनका केंद्र नेपाल में था, जहां जानमाल का थोड़ा बहुत नुकसान हुआ था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.