फेसबुक इमोजी का अब नया 'अवतार', ऐसे पाएं नए इमोजी वाला रिएक्शन पैक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2016 15:33 IST
फेसबुक ने हाल ही में अपने लाइक आइकन का विस्तार करते हुए पांच नए रिएक्शन इमोजी लॉन्च किए थे। इन इमोजी से यूजर किसी पोस्ट पर लाइक के साथ लव, लाफिंग (हंसना), वाउ, सैड (दुखी) और नारजगी जाहिर कर सकते हैं। लेकिन अब रूडनी फोल्ज़ नाम के एक डेवलेपर ने फेसबुक को पहले से ज्यादा मजेदार बना दिया है।

जी हां, फेसबुक के इमोजी रिएक्शन के साथ-साथ अब आप नए अवतार जैसे पोकेमोन कैरेक्टर, कनाडा के पीएम, डोनल्ड ट्रंप और अपने खुद के अवतार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोल्ज़ ने इसे रिएक्शन पैक नाम दिया है।

हम आपको बताएंगे कि क्रोम और फायरफॉक्स के डेस्कटॉप वर्जन पर आप किस तरह फेसबुक के पुराने रिएक्शन को नए रिएक्शन पैक से बदल सकते हैं।

1- अपने कंप्यूटर पर वेब ब्राउजर (गूगल क्रोम या मोज़िल्ला फायरफॉक्स) खोलें।
Advertisement

2- फायरफॉक्स या क्रोम के लिए 'रिएक्शन पैक फॉर फेसबुक' डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।
Advertisement

3- रिएक्शन पैक वेबसाइट पर जाएं और फेसबुक के लिए मनचाहे पैक का चुनाव करें।

4- अब उसी ब्राउजर में अपना फेसबुक अकाउंट खोलें और रिफ्रेश करें। अब आपको अपने फेसबुक अकाउंट में ओरिजिनल रिएक्शन इमोजी की जगह इमोजी का नया रिएक्शन पैक दिखेगा।
Advertisement
 

इस रिेएक्शन पैक को अपने हिसाब से बनाने के लिए आप वेबसाइट पर दी गई गाइडलाइन के मुताबिक रिएक्शन पैक डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन खराब बात यह है कि, ये नए इमोजी कैरेक्टर उन्हीं यूजर को दिखेंगे जिन्होंने इस नए प्लगइन को इंस्टॉल किया है। जिन यूजर के पास यह प्लगइन नहीं है वे डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर ही फेसबुक के रेगुलर इमोजी रिएक्शन ही देख पाएंगे। फिलहाल यह प्लगइन मोबाइल ऐप्लिकेशन वर्जन के लिए भी उपलब्ध नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.