Facebook की मदद से बेटी ने ढूंढा अपने पिता को

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 28 जुलाई 2015 10:50 IST
सिएटल में रह रही एक महिला बरसों से बिछड़े अपने पिता से फेसबुक (Facebook) के जरिए फिर से मिलने में कामयाब हुई है। www.kirotv.com की रिपोर्ट के अनुसार, टीना गोम्स ने अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर साझा कर लोगों से कहा कि वह इस फोटो को साझा कर उसके पिता को ढूंढ़ने में मदद करें। इसके बाद एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उस व्यक्ति ने कहा कि उसे लगता है कि वह टीना का जैविक पिता है।

टीना ने 11 जुलाई को Facebook पर एक पोस्ट साझा किया कि वह उस व्यक्ति के साथ पितृत्व की जांच के लिए वैंकुवर जा रही हैं। पितृत्व जांच के बाद यह बात साफ हो गई कि टीना से संपर्क करने वाला रिक कैस्टालोन्स नामक व्यक्ति टीना का असली पिता है।
Advertisement

गोम्स ने कहा, "उन्होंने कहा कि तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारी मां मेरी जहन में है, वह बहुत सुंदर थी और मैं बिल्कुल चकित हूं। मैं उत्साहित हूं'।"

टीना को पितृत्व जांच की रिपोर्ट 22 जुलाई को मिली। उसके बाद टीना ने फेसबुक पर लिखा, "मुझे परिणाम मिल गया है। 99.99998 प्रतिशत..असली खुशी के आंसू..मेरे जीवन की खोई हुई चीज ढूंढ़ने का सफर खत्म हुआ और अब एक नई शुरुआत।"
Advertisement

रिक कैस्टालोन्स और गोम्स की मां एलेस 1977 में कैलिफोर्निया के लोदी में मिले थे। गोम्ज के अनुसार वे दोनों दो महीने साथ रहे और उसके बाद गोम्ज के पिता सिएटल चले गए।
Advertisement

टीना गोम्ज ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी कहानी को फेसबुक पर साझा कर उनके पिता को ढूंढ़ने में उनकी मदद की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.