फेसबुक पोस्ट पर अब दे पाएंगे मनचाही प्रतिक्रिया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 फरवरी 2016 17:35 IST
फेसबुक पर दिखने वाली पोस्ट को देखकर आपके मन अलग-अलग भाव उठते होंगे, लेकिन उन पर प्रतिक्रिया देने के लिए आपके पास केवल 'लाइक' का ही विकल्प होता है। भले ही उस पोस्ट को देखकर आपको गुस्सा आए या हंसी, लेकिन अब यह मजबूरी आपको ज्यादा देर नहीं झेलनी पड़ेगी, क्योंकि फेसबुक ने एक नए फीचर 'रिएक्शन्स' की शुरुआत की है।

फेसबुक पर 'रिएक्शन्स' में आपको पांच नए इमोजी नजर आएंगे, जिनमें हाहा, लव, वाउ, सैड और एंग्री शामिल हैं। लाइक बटन को कुछ देर तक दबाकर रखने से यह इमोजी आपके फोन या डेस्कटॉप पर प्रदर्शित होंगे।
Advertisement

'लाइक' बटन से विस्तरित यह फीचर आपको एक त्वरित और आसान तरीके में किसी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने के अधिक विकल्प उपलब्ध कराता है।

कई सालों से फेसबुक उपयोगकर्ता डिसलाइक बटन की मांग कर रहे हैं, लेकिन फेसबुक ने इसके बदले यह चंचल इमोजी बटन दिए हैं।
Advertisement

फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर सामिनी क्रग ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "पिछले कुछ सालों में आयरलैंड और स्पेन जैसे बाजारों में 'रिएक्शन्स' का परीक्षण किया है, जिससे हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिली है। हम दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं को यह नया फीचर देते हुए उत्साहित महसूस कर रहे हैं।"
Advertisement

फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने पहले भी कहा है कि किसी त्रासदी से संबंधित पोस्ट के लिए 'लाइक' एक उचित प्रतिक्रिया नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.