SEBI ने अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर लगाया बैन, एक्टर ने Twitter पर सफाई में कहा- जीरो है नॉलेज!

आरोप है कि ये YouTube पर भ्रामक वीडियो के जरिए साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटिड के शेयरों का प्रमोशन कर रहे थे

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 13:21 IST
ख़ास बातें
  • भ्रामक विडियो के जरिए निवेशकों को लगभग 54 करोड़ रुपये की चपत का आरोप
  • शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटिड और साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटिड का नाम शामिल
  • यह बैन एक्टर समेत उनकी पत्नी मारिया गोरेटी पर भी लगाया गया है

कहा गया है कि अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये, जबकि उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने 37.56 लाख रुपये का लाभ इस तरह के भ्रामक वीडियो के जरिए कमाया।

Photo Credit: Twitter/Image shared by actor Arshad Warsi

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अरशद वारसी पर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सिक्योरिटीज मार्केट में ट्रेड करने पर बैन लगा दिया है। यह बैन एक्टर समेत उनकी पत्नी मारिया गोरेटी पर भी लगाया गया है। SEBI को शिकायतें मिल रही थीं कि दो कंपनियां शेयरों की कीमतों के साथ हेरा-फेरा कर रही हैं। इनमें शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटिड और साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटिड का नाम शामिल पाया गया। कंपनियों पर आरोप है कि इन्वेस्टर्स को यू्-ट्यूब पर भ्रामक विडियो के जरिए गुमराह किया जा रहा था। 

SEBI ने अरशद वारसी और उनकी पत्नी समेत 45 लोगों पर सिक्योरिटी मार्केट में ट्रेड करने पर बैन लगा दिया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन लोगों के खिलाफ आरोप है कि ये YouTube पर भ्रामक वीडियो के जरिए साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटिड के शेयरों का प्रमोशन कर रहे थे और निवेशकों को गुमराह किया जा रहा था। आरोप है कि इस तरह के भ्रामक विडियो के जरिए निवेशकों को लगभग 54 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई। 
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिम ऑर्डर में कहा गया है कि अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये, जबकि उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने 37.56 लाख रुपये का लाभ इस तरह के भ्रामक वीडियो के जरिए कमाया। इनके साथ इकबाल हसन वारसी का नाम भी लिस्ट में शामिल है जिन्होंने 9.34 लाख रुपये का लाभ कमाया। वहीं, अरशद वारसी ने इस मामले के मीडिया में सामने आने के बाद तुरंत अपनी सफाई भी पेश कर दी। एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर तुरंत एक पोस्ट किया और कहा कि उनके फैंस न्यूज़ में छप रही हर बात पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को शेयरों और स्टॉक्स के बारे में जीरो नॉलेज है! 

आपको बता दें कि सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को शिकायतें मिल रही थीं कि शेयरों की कीमतों के साथ हेरा-फेरी की जा रही है। इसके बाद रेगुलेटरी बॉडी ने इसके लिए जांच शुरू की जो कि पिछले साल अप्रैल-सितंबर के दौरान रेगुलेटरी ने कंडक्ट की। सेबी ने इस मामले की पूरी जांच की और पाया कि साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट के शेयरों के लिए भ्रामक वीडियो के जरिए इन्वेस्टर्स को लुभाया जा रहा था। कंपनियों के खिलाफ सेबी ने पाया कि अप्रैल और मध्य जुलाई 2022 के दौरान इन कंपनियों के शेयरों में बड़ा उछाल आया है। इसी संबंध में यूट्यूब पर गलत जानकारी देने वाले और भ्रामक वीडियो भी अपलोड हुए पाए गए। इसे रेगुलेटरी ने प्रॉहिबिशन ऑफ फ्रॉड्यूलेंट एंड अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिसेज (PFUTP) के प्रावधानों का उल्लंघन बताया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.