3200MP का दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा पेश, 24Km दूर रखी गोल्‍फ बॉल भी देख सकता है

कैमरे के निर्माण का काम पूरा होने के बाद इसे चिली की रुबिन ऑब्‍जर्वेट्री में लगाया जाएगा, जहां से यह समूचे दक्षिणी आकाश की तस्‍वीरों को रात में कैप्‍चर करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • यह एक छोटी एसयूवी कार के आकार का है
  • कैमरे का वजन लगभग 2800 किलोग्राम है
  • अभी इसके निर्माण का काम चल रहा है

यह एक छोटी एसयूवी कार के आकार का है। कैमरे का वजन लगभग 2800 किलोग्राम है।

वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कैमरा को ऑफ‍िशियली पेश किया है। खबर में दिख रही तस्‍वीर ‘लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप' (LSST) की है। अमेरिका के कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित एक लैबोरेटरी में जल्‍द इस कैमरा का निर्माण पूरा होने वाला है। 3200 मेगापिक्सल का यह कैमरा कितना पावरफुल है, इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि यह 15 मील (24 किलोमीटर) दूर से गोल्फ की गेंद को देख सकता है। इसका आकार एक छोटी एसयूवी के आसपास है। इसके लेंस का व्यास 5 फीट से ज्‍यादा है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कैमरे के निर्माण का काम पूरा होने के बाद इसे चिली की रुबिन ऑब्‍जर्वेट्री में लगाया जाएगा, जहां से यह समूचे दक्षिणी आकाश की तस्‍वीरों को रात में कैप्‍चर करेगा। बताया जाता है कि यह रात के आसमान को बारीकी से देखेगा और अब तक देखे गए तारों और आकाशगंगाओं की संख्‍या को लिस्‍ट करेगा। 

कैमरे का काम अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसके सभी मैकेनिकल कॉम्‍पोनेंट अब एकसाथ हैं। बताया गया है कि एलएसएसटी कैमरा अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा है। यह लगभग 5.5 फीट बाय 9.8 फीट का है। एक छोटी एसयूवी कार के आकार का है। कैमरे का वजन लगभग 2800 किलोग्राम है।

इसका फोकल प्‍लेन काफी प्रभावशाली है। इसमें 189 CCD सेंसर लगे हैं। हरेक सीसीडी एक आईफोन के मुकाबले ज्‍यादा पिक्‍सल पैक करता है। कैमरे का फोकल प्लेन, स्मार्टफोन के कैमरे के समान है। यह किसी चीन से निकलने वाले या रिफ्लेक्‍ट होने वाले प्रकाश को पकड़ता है और उसे इलेक्ट्रिकल सिग्‍नलों में बदलता है, जिसकी मदद से डिजिटल छवि बनाई जाती है। इसमें लगे 189 CCD सेंसर कुल मिलाकर 3200 मेगापिक्सल की इमेज बनाते हैं। 
Advertisement

साल के खत्‍म होने से पहले यह कैमरा फाइनल मॉडिफ‍िकेशन के दौर से गुजरेगा। अगले साल मई में इसे चिली पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद अगले ही साल इसे कभी भी शुरू किया जा सकता है। LSST कैमरे का इस्‍तेमाल करके रुबिन ऑब्‍जर्वेट्री अब तक की सबसे बड़ी खगोलीय फिल्म बनाएगी। इसमें ब्रह्मांड के कुछ सबसे बड़े रहस्यों जैसे डार्क मैटर और डार्क एनर्जी पर बात होगी। ऑब्‍जर्वेट्री के डायरेक्‍टर स्टीवन कान कह चुके हैं कि यह उपलब्धि रुबिन ऑब्‍जर्वेट्री प्रोजेक्‍ट में सबसे महत्वपूर्ण है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.