इस ग्रह से आती है सड़े हुए अंडे की बदबू, 2 दिन में लगा लेता है सूर्य का चक्‍कर, जानें

Rotten Eggs Planet : हाइड्रोजन सल्फाइड वह कंपाउंड है, जो सड़े हुए अंडों में बदबू की वजह बनता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • एक ग्रह के बारे में वैज्ञानिकों को मिली इन्‍फर्मेशन
  • यहां होती है कांच की बारिश, चलती हैं तेज हवाएं
  • HD 189733 b नाम के ग्रह पर जुटाई जानकारी

HD 189733 b में काफी वक्‍त से वैज्ञानिकों की दिलचस्‍पी रही है। यह पृथ्‍वी से 64 प्रकाशवर्ष की दूर पर है।

Photo Credit: jhu

हमारे सौर मंडल के बाहर हजारों, लाखों ऐसे ग्रह हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक धीरे-धीरे जानकारी जुटा रहे हैं। वैज्ञानिकों को एक ऐसे ग्रह का पता चला है जिससे सड़े हुए अंडे जैसी बदबू आती है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने ग्रह की इस खूबी का पता लगाया है। ग्रह का नाम HD 189733 b है। उसके वायुमंडल में हाइड्रोजन सल्फाइड की मौजूदगी है। यही वह कंपाउंड है, जो सड़े हुए अंडों में बदबू की वजह बनता है। वैज्ञानिकों के निष्‍कर्ष नेचर मैगजीन में पब्लिश हुए हैं। कुछ और जानकारियां भी इस ग्रह के बारे में मिली हैं। 

HD 189733 b में काफी वक्‍त से वैज्ञानिकों की दिलचस्‍पी रही है। यह पृथ्‍वी से 64 प्रकाशवर्ष की दूर पर है और अपनी विषम मौसमी परिस्थि‍तियों के लिए जाना जाता है। यह अपने तारे का चक्‍कर काफी नजदीक से लगाता है। पृथ्‍वी के सिर्फ दो दिनों में यह अपने तारे का एक चक्‍कर पूरा कर लेता है। 

अपने तारे के इतना नजदीक होने के कारण ग्रह का तापमान1,700 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है और यहां 5 हजार मील प्रति घंटे की स्‍पीड से हवाएं चलती हैं और कांच की बारिश होती है। यही वजह है कि यह एक दुर्गम दुनिया है।    

अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी ऑब्‍जर्वेट्री, जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप (JWST) की मदद से वैज्ञानिकों को इस ग्रह के बारे में ज्‍यादा जानकारी मिली। वेब से मिले डेटा की मदद से वैज्ञानिकों ने ग्रह पर हाइड्रोजन सल्फाइड का पता लगाया। उन्‍हें ग्रह पर ऑक्सीजन और कार्बन के सोर्सेज का भी पता चला। 

वैज्ञानिकों को इस ग्रह पर हैवी मेटल्‍स के स्‍तर का भी पता चला, जो बृहस्‍पति ग्रह के समान वजनी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, HD 189733 b पर जिंदगी पनपना नामुमकिन है, क्‍योंकि यह बहुत गर्म है। इसके बावजूद ग्रह पर हाइड्रोजन सल्‍फाइड की मौजूदगी भविष्‍य में रिसर्च के लिए काफी महत्‍वपूर्ण हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.