क्‍या हर किसी को लगवानी चाहिए मंकीपॉक्‍स की वैक्‍सीन? जानें एक्‍सपर्ट के नजरिए से

एक्‍सपर्ट कहते हैं कि मंकीपॉक्‍स का टीका लगवाने को लेकर विभिन्‍न देशों की योजनाओं में बदलाव तब तक नहीं होगा, जब तक यह वायरस डेकेयर, स्कूल या कॉलेज परिसरों जैसे जगहों में व्यापक रूप से फैलने न लगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 20:31 IST
ख़ास बातें
  • 93 देशों में मंकीपॉक्स के लगभग 54,400 मामले सामने आए हैं
  • अकेले अमेरिका में अब तक 20,700 से ज्‍यादा मामले आए हैं
  • इसके बावजूद दुनिया की बड़ी आबादी को वैक्‍सीन देना चुनाती है

अमेरिका में अभी दो टीके- JYNNEOS और ACAM2000 का इस्‍तेमाल मंकीपॉक्स को रोकने के लिए किया जाता है।

कोरोना महामारी अभी दुनिया से खत्‍म नहीं हुई है और मंकीपॉक्‍स (monkeypox) के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। इस साल मई के बाद से 93 देशों में मंकीपॉक्स के लगभग 54,400 मामले सामने आए हैं। अकेले अमेरिका में अब तक 20,700 से ज्‍यादा मामलों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से कई मामले उन पुरुषों में देखे गए, जो अन्‍य पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं। हालांकि कई मामलों में इसके बिना भी बीमारी का प्रसार होते हुए देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के हफ्तों में संकेत मिले हैं कि मंकीपॉक्‍स अब नॉनसेक्‍सुअल रूट्स से भी फैल रही है यानी यह उन लोगों को भी अपनी चपेट में ले रही है, जो किसी तरह की सेक्‍सुअल गतिविधि में शामिल नहीं थे। 

जब बाकी वजहों से भी मंकीपॉक्स के व्यापक रूप से फैलने की संभावना है, तो क्या सभी को मंकीपॉक्स का टीका लगवाने की सलाह दी जाएगी? अगर ऐसा किया जाता है तो क्‍या पर्याप्‍त मात्रा में वैक्‍सीन या टीके उपलब्‍ध होंगे। लाइव साइंस की र‍िपोर्ट में यही बताने की कोशिश की गई है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी संभावना नहीं है कि सभी को जल्द ही मंकीपॉक्स का टीका लगवाने के लिए कहा जाएगा। इसकी वजह टीके की कम आपूर्ति है। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि मंकीपॉक्‍स का टीका लगवाने को लेकर विभिन्‍न देशों की योजनाओं में बदलाव तब तक नहीं होगा, जब तक यह वायरस डेकेयर, स्कूल या कॉलेज परिसरों जैसे जगहों में व्यापक रूप से फैलने न लगे।

ईस्‍ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी में ब्रॉडी स्कूल ऑफ मेडिसिन में माइक्रोबायोलॉजी और इम्यूनोलॉजी के प्रोफेसर राहेल रोपर ने लाइव साइंस को बताया, हमें इस वक्‍त देखना और इंतजार करना है। यह निर्भर करता है कि आने वाले हफ्तों में वायरस कैसे फैलता है। रोपर ने कहा कि अधिकारी वैक्सीन की आपूर्ति को आबादी तक पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि किस लेवल पर वायरस के फैलने के बाद यह कदम उठाया जाएगा। 
Advertisement

बहरहाल, अमेरिका में अभी दो टीके- JYNNEOS और ACAM2000 का इस्‍तेमाल मंकीपॉक्स को रोकने के लिए किया जाता है। इसमें भी ACAM2000 को व्यापक इस्‍तेमाल के लिए रिकमंड नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसके जोखिम भी हैं। वहीं JYNNEOS वैक्‍सीन के साथ समस्‍या इसके उत्‍पादन की है। कुछ समय पहले तक इस वैक्सीन का प्रोडक्‍शन और पैकेजिंग सिर्फ डेनमार्क स्थित कंपनी बवेरियन नॉर्डिक करती थी। कहा जाता है कि यह एक साल में करीब 4 करोड़ वैक्‍सीन का प्रोडक्‍शन कर सकती है, जो दुनिया के लिहाज से ना के बराबर है। और वैक्‍सीन की कम से कम 2 डोज का मानक भी होगा, जिससे वैक्‍सीन डेढ़ से 2 करोड़ लोगों को ही कवर कर पाएगी। इससे ज्‍यादा आबादी तो भारत की राजधानी दिल्‍ली की है।  
Advertisement

एक्‍सपर्ट का कहना है कि हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है। यह वायरस दुनियाभर के देशों को तेजी से अपनी चपेट में लेता है, तो जाहिर तौर पर वैक्‍सीन लगाने का दायरा और वैक्‍सीन की आपूर्ति को बढ़ाना होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.