समुद्र की गहराई में मिला 20 हाथों वाला रहस्यमयी जीव!

समुद्री जीवों की रहस्यमयी दुनिया में एक और नया नाम जुड़ा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2023 19:41 IST
ख़ास बातें
  • कुल मिलाकर वैज्ञानिकों को 7 नई प्रजातियां इस खोज के दौरान मिलीं।
  • ये सभी Promachocrinus के अंतर्गत आती थीं।
  • इस खोज के बाद अंटार्कटिक फीदर स्पिसीज की संख्या 8 हो गई।

वैज्ञानिकों को पानी में रहने वाला एक ऐसा जीव मिला है जिसके 20 हाथ हैं।

वैज्ञानिकों को पानी में रहने वाला एक ऐसा जीव मिला है जिसके 20 हाथ हैं। ये देखने में बहुत ही अजब लगता है और स्ट्रॉबेरी के आकार का है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने इसका पता लगाया है। इसे अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी फीदर कहा गया है क्योंकि यह स्ट्रॉबेरी के आकार का है। यह पर्पल से लाल रंग में दिखता है। 

समुद्री जीवों की रहस्यमयी दुनिया में एक और नया नाम जुड़ा है। यह 20 हाथ वाला जीव है जो स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है। NDTV के अनुसार Invertebrate Systematics में इस खोज को प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने अंटार्कटिक महासागर में 2008 से 2017 के बीच कई यात्राएं कीं। वे इस दौरान क्रिप्टिक मरीन जीवों की खोज कर रहे थे। यानि कि ऐसे जीव जो छुपे हुए हैं। इन्हें प्रोमेक्रोक्रिनस स्पिसीज कहा जाता है। 
Advertisement

शोधकर्ताओं की टीम ने Siple Coast, Diego Ramirez और Prince Edward Island से सैम्पल इकट्ठा किए। कुल मिलाकर वैज्ञानिकों को 7 नई प्रजातियां इस खोज के दौरान मिलीं। ये सभी Promachocrinus के अंतर्गत आती थीं। इस खोज के बाद अंटार्कटिक फीदर स्पिसीज की संख्या 8 हो गई। इनका साइंटिफिक नेम Promachocrinus fragarius बताया गया है। फ्रेगारियस शब्द लेटिन शब्द 'फ्रेगम' से जुड़ा है जिसका मतलब स्ट्रॉबेरी होता है। 

शोधकर्ताओं ने इन जीवों के बारे में बताते हुए कहा है कि ये ऐसे प्राणी हैं जो 65 मीटर की गहराई से लेकर 1170 मीटर की गहराई तक भी पाए जा सकते हैं। यानि कि ये काफी गहरे पानी में रहने वाले जीव हैं। पहली नजर में देखने पर यह एक एलियन जैसा दिखता है। शोधकर्ताओं ने इसे करीब से देखा तो पाया कि इसका आकार स्ट्रॉबेरी के जैसा है, और इसका रंग पर्पल है। खोजकर्ताओं ने कहा है कि अंटार्कटिका की डार्क टेक्सा या अनखोजी हुई प्रजातियों को पहचानने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है। इनकी पहचान मॉलिक्यूलर डेटा के आधार पर ही की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.