NASA की मंगल पर बड़ी खोज, मिला 400 करोड़ साल पुराना पानी का सबूत!

NASA के पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल पर एक डेल्टा का पता लगाया है जो 400 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 21:56 IST
ख़ास बातें
  • NASA के पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल पर एक डेल्टा का पता लगाया है।
  • जेजेरो क्रेटर में यह स्थान पाया गया है जो मंगल के उत्तरी गोलार्ध में है।
  • बहुत पहले इसमें एक सघन वायुमंडल और गर्म जलवायु रही होगी।

NASA के पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल पर एक डेल्टा का पता लगाया है

NASA के पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल पर एक डेल्टा का पता लगाया है जो 400 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है। यह डेटा मंगल पर जीवन के बारे में अहम खुलासा करता दिखता है। इससे पता चलता है कि सैकड़ों करोड़ साल पहले मंगल पर कभी पानी बहता था। अगर ऐसा है तो जाहिर तौर पर वहां रहने लायक वातावरण भी रहा होगा। नई खोज मंगल पर जीवन की नई संभावनाओं को तलाश में अहम योगदान कर सकती है। 

नासा का पर्सेवरेंस रोवर मंगल पर लगातार खोज कर रहा है जिसने वहां पर एक प्राचीन नदी के डेल्टा का पता लगाया है। यह भूमिगत डेल्टा है जिसके निशान वहां पर मौजूद हैं। जेजेरो क्रेटर में यह स्थान पाया गया है जो मंगल के उत्तरी गोलार्ध में मौजूद है। कहा गया है कि कभी यह स्थान पानी से भरा रहा होगा जहां पर कोई प्राचीन नदी, या झील मौजूद रही होगी। Science Advances में इस शोध को प्रकाशित किया गया है। 

रोवर ने यहां पर परतीय जमावड़ा खोजा है। साथ में कटाव भरी सतहें मिली हैं जो डेल्टा के मौजूद होने का सबूत देती हैं। विशाल, पंखे के आकार का जमावड़ा यहां मिला है जो बताता है कि कोई नदी यहां किसी बड़े पानी के जलाशय में आकर मिलती रही होगी। यहां कोई झील रही होगी। यह डेल्टा 400 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं, मंगल जैसा ग्रह 4500 करोड़ साल पुराना कहा जाता है। यानी कि शुरुआती दौर में ही यह डेल्टा मौजूद रहा होगा।  

रोवर के RIMFAX टूल की मदद से इसका पता लगाया गया है। यह ऐसा उपकरण है जो रडार स्पंदन को सतह में भीतर भेजता है और अंदर मौजूद चीजों का पता लगाता है। यह भीतरी सतह की 3D मैपिंग करता है। सितंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच इकट्ठा किए गए डेटा से इसकी खोज हुई है। मंगल ग्रह पर अतीत में जीवन की संभावना के लिए जल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इसके गीले अतीत के बढ़ते प्रमाण विशेष रुचि पैदा करते हैं। मंगल ग्रह अब ठंडा और निर्जन है। लेकिन बहुत पहले इसमें एक सघन वायुमंडल और गर्म जलवायु रही होगी जिससे इसकी सतह पर तरल जल का अस्तित्व संभव था।

पृथ्वी पर नदी डेल्टा ऐसे स्थान हैं जो तलछट को इकट्ठा करते हैं और सूक्ष्मजीवों के जीवन के लिए अनुकूल वातावरण बनाते हैं। 2021 से ही पर्सेवरेंस रोवर जेज़ेरो क्रेटर में खोज कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि नदी की धाराएँ क्रेटर की दीवार से बहकर एक झील का निर्माण कर गईं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.