करीब आए चंद्रमा और बुध ग्रह, आसमान में दिखा शानदार नजारा

भूमध्य रेखा के दक्षिण में रहने वाले लोग इसे आसानी से स्‍पॉट कर पाए। उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोगों को कुछ कठ‍िनाई हुई।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 16:10 IST
ख़ास बातें
  • भूमध्य रेखा के दक्षिण में रहने वाले लोग इसे आसानी से स्‍पॉट कर पाए
  • चंद्रमा, बुध ग्रह के ऊपर उत्तर-पूर्व में 6 डिग्री में चमक रहा था
  • यह नजारा आज शाम भी देखा जा सकता है

यह नजारा आज शाम भी देखा जा सकता है, लेकिन अब चंद्रमा बुध ग्रह की तुलना में स्पिका तारे के करीब दिखाई देगा।

आसमान में तारों की तरह टिमटिमाते ग्रहों को देखना दिलचस्‍प होता है। सोमवार रात यानी 29 अगस्‍त को भी दुनिया ने शानदार खगोलीय नजारा देखा। सूर्यास्त के बाद शाम को आसमान में बुध ग्रह के ठीक ऊपर चंद्रमा दिखाई दिया। हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह बुध (Mercury) आकाश में पश्चिम की तरफ अर्धचंद्रमा के साथ दिखाई दे रहा था। हालांकि भूमध्य रेखा के दक्षिण में रहने वाले लोग इसे आसानी से स्‍पॉट कर पाए। उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोगों को कुछ कठ‍िनाई हुई। 

रिपोर्ट के अनुसार, बताया जाता है कि उत्तरी गोलार्ध में ज्यामिति (geometry) के सही नहीं होने के कारण बुध ग्रह को देखना मुश्किल हुआ। लोगों को इसके लिए एक घंटे से भी कम समय मिला। ज्‍यादातर लोगों ने पहले चंद्रमा को स्‍पॉट किया, फ‍िर उसकी मदद से बुध ग्रह तक पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह बुध ग्रह के ऊपर उत्तर-पूर्व में 6 डिग्री में चमक रहा था। 
 

लोगों को बताया गया था कि वह इस नजारे को शानदार तरीके से देखने के लिए दूरबीन का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कन्‍या तारामंडल का सबसे चमकीला तारा स्पिका (Spica) और आकाश के उत्तरी भाग में सबसे चमकीला तारा आर्कटुरस (Arcturus) भी दिखाई दिया। शाम होते ही आकाश में पश्चिम की तरफ दिखाई देने वाले ये पहले तारे हैं। 
Advertisement

दक्षिणी गोलार्ध में रहने वाले लोगों के पास चंद्रमा को बुध को देखने को शानदार मौका था। यहां करीब दो घंटे तक यह नजारा दिखाई दिया। साथ ही स्पिका को बुध और चंद्रमा के ऊपर और आर्कटुरस को दाईं ओर देखा जा सकता था। यह नजारा आज शाम भी देखा जा सकता है, लेकिन आज चंद्रमा बुध ग्रह की तुलना में स्पिका तारे के करीब दिखाई देगा। अगर आप दूरबीन इस्‍तेमाल करते हैं, तो यह नजारा आपको और खूबसूरत दिखाई देगा। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.