शख्‍स का दावा, उसे एलियंस ने किडनैप किया, 20 साल तक एक्‍सपेरिमेंट करते रहे, जानें पूरी ‘कहानी’

इस शख्‍स ने यह भी बताया है कि एलियंस कैसे दिखते हैं और उन्‍होंने किस वजह से उसका किडनैप किया था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 20:01 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि नीली रोशनी से आए थे एलियंस
  • शरीर को सुन्‍न कर दिया था और अपने साथ ले गए
  • फ‍िर 20 साल तक एक्‍सपेरिमेंट किया गया

हैरान करने वाली बात यह है कि जब एलियंस ने शख्‍स को उसकी जिंदगी में वापस भेजा, तब वह उसी उम्र में जी रहा था, जिस उम्र में उसे किडनैप किया गया था।

एलियंस के अस्तित्‍व को अभी तक पुख्‍ता तौर पर स्‍वीकारा नहीं गया है। हालांकि ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो एलियंस के होने का दावा करते हैं। एक अमेरिकी शख्‍स ने चौंकाने वाली बात बताई है। कहा है कि जब वह 10 साल का बच्‍चा था, तब एलियंस ने उसका अपहरण कर लिया था। इस शख्‍स ने यह भी बताया है कि एलियंस कैसे दिखते हैं और उन्‍होंने किस वजह से उसका किडनैप किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि किडनैपिंग एक-दो दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे 20 साल के लिए हुआ थी और जब एलियंस ने उसे उसकी जिंदगी में वापस भेजा, तब वह उसी उम्र में जी रहा था, जिस उम्र में उसे किडनैप किया गया था। 

डेली स्‍टार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि टोनी रॉड्रिक्स अपने परिवार के साथ एक ग्रामीण इलाके में फार्महाउस में रहता था। वह 10 साल का था, जब उसे कथित तौर पर एक एलियन बंकर में ले जाया गया था।

शॉन एटवुड पॉडकास्ट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए टोनी ने खुलासा किया है कि एक रात जब वह अपने कमरे में सो रहा था, तब रहस्यमयी चमकीला नीला गोला उसके कमरे में तैर रहा था। उसे सरीसृपों (reptilian) ने किडनैप कर लिया था। टोनी के मुताबिक उनमें से एक ग्रे कलर का था। वह जिंदा था, ठंडा और गीला था। टोनी के मुताबिक वह कुछ कर पाते इससे पहले एलियंस ने ऐसा कुछ किया कि उनका शरीर पैरालाइज हो गया। 

टोनी का दावा है कि तीन-चार छोटे रैप्‍टाइल्‍स उनके पास आए। उन्‍हें पकड़ा और उस नीली रोशनी में ले गए। टोनी एक जमीनी बंकर में पहुंच गए थे। वह मेज पर जागे। एलियंस ने उन्‍हें अपनी प्‍लानिंग के बारे में बताया और यह सब टेलिपैथिक कम्‍युनिकेशन से हुआ। टोनी के मुताबिक एलियंस ने उनसे मदद मांगी। वह उनके जेनेटिक्‍स की जांच करना चाहते थे। यह देखना चाहते थे कि क्‍या वह उनके प्रोग्राम के लायक हैं। टोनी का दावा है कि एलियंस ने उनकी दर्दनाक बयोप्‍सी ली। रिजल्‍ट में पता चला कि वह एलियंस के प्रोग्राम के लिए फ‍िट थे। एलियंस ने उनसे उनकी जिंदगी के 20 साल मांगे। या कहें कि उनकी जिंदगी में 20 साल जोड़ दिए। 
Advertisement

टोनी से कहा गया था कि जब वह जागेंगे, तो उन्‍हें ऐसा लगेगा कि उनकी 20 साल की यात्रा कभी हुई ही नहीं। टोनी का कहना है कि उन्‍होंने एलियंस के सामने हामी भर दी। इसके बाद उन्‍हें लेटाया गया और उनकी आंख में सुई लगा दी गई। इसके बाद वह जाग गए। टोनी का कहना है कि समय के साथ उन्‍हें यह बातें याद आने लगीं। उनके साथ जो कुछ हुआ था, टोनी ने उसे लेकर एक अनोखी थ्‍योरी सामने रखी है। 
Advertisement

टोनी के मुताबिक एलियंस ने उन्‍हें ट्रॉमा बेस्‍ड माइंड कंट्रोल प्रोग्राम के जरिए अपने पास रखा था। वह उन्‍हें मौत के नजदीक ले जाने के लिए ड्रग्‍स दे रहे थे। टोनी का कहना है कि 20 साल के एक्‍सपेरिमेंट के बाद एलियंस ने उन्‍हें उसी तारीख और वक्‍त में वापस लौटा दिया। टोनी का कहना है कि जब वह वापस जिंदगी में लौटे तो 10 साल के थे, लेकिन उन्‍हें 20 साल तक घर में ना होने का एहसास था। उनके जो खिलौने जमीन पर बिखरे थे, उनमें टोनी को अब कोई दिलचस्‍पी नहीं थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.