हवा में उड़ेगा इंसान! 4 हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ने वाला AirScooter इस कंपनी ने किया पेश

100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाला यह एयरक्राफ्ट 3000 से 4000 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अगस्त 2023 21:16 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए किसी तरह के पायलेट लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी।
  • इसमें 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है।
  • AirScooter हवा में 2 घंटे तक लगातार उड़ने की क्षमता रखता है।

AirScooter को इस तरह से बनाया गया है कि इसके लिए किसी तरह के पायलेट लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी।

Photo Credit: Forbes

हवा में आजाद पंछी की तरह पंख फैलाकर उड़ने का सपना हर इंसान ने कभी न कभी जरूर देखा होगा। अब कुछ ऐसा ही संभव भी हो चुका है। तकनीक ने इतना विकास कर लिया है कि इंसान अब अकेले भी हवा में उड़ सकता है। हेलिकॉप्टर, हवाई जहाज, फ्लाइंग टैक्सी के बाद फ्लाइंग स्कूटर भी ईजाद हो चुका है। इसे एयर स्कूटर कहा जा रहा है जो एवोकेडो नामक फल के आकार का दिखाई देता है। 

AirScooter को इस तरह से बनाया गया है कि इसके लिए किसी तरह के पायलेट लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होगी। इसे सबसे पहले Franky Zapata ने बनाया था। यह वही शख्स था जिसने अपने खुद के बनाए होवरबोर्ड Zapata Flyboard से 2019 में इंग्लिश चैनल को पार किया था। फ्रैंकी ने 22 मिनट में 35 किलोमीटर दूरी तक पानी पर उड़ान भरी थी। अब फ्रैंकी ने अपने निजी VTOL (वर्टीकल टेकऑफ और लैंडिंग) एयरक्राफ्ट को AirScooter प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया है। 

Forbes के अनुसार, एयरस्कूटर को हाल ही में पेरिस, फ्रांस में वीवा टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फेडरेल एविएशन अथॉरिटी रेगुलेशन का पालन करता है जिसके कारण इसे किसी तरह के पायलेट लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इसमें 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। जबकि 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की क्रूज स्पीड दी गई है। AirScooter हवा में 2 घंटे तक लगातार उड़ने की क्षमता रखता है। यह 120 किलो तक वजन को सह सकता है। 

100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाला यह एयरक्राफ्ट 3000 से 4000 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। एयरस्कूटर में 12 प्रॉपेलर लगे हैं, 8 इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, और चार पेट्रोल पावर्ड मोटर लगी हैं। यह वजन में 115 किलो का है। इसका फ्यूल टैंक 18.9 लीटर क्षमता का है। इसकी खास बात ये है कि इसके भीतर कंट्रोल के लिए केवल दो जॉयस्टिक दी गई हैं। यानि इसे उड़ाना काफी आसान है। एयरक्राफ्ट को अभी प्रोटोटाइप के तौर पर पेश किया गया है। कमर्शिअल बेसिस पर यह मार्केट में कब तक उतरेगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  4. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  5. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  7. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  9. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.