1 दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए? जानें क्या कहती है रिसर्च

ऑस्ट्रेलिया के बेकर हार्ट एंड डायबिटीज रिसर्च इंस्टिट्यूट की एक टीम यह स्‍टडी की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 21:00 IST
ख़ास बातें
  • कॉफी का हल्‍का सेवन स्‍वस्‍थ जीवनशैली का हिस्‍सा
  • 2 से 3 कप कॉफी पीने से होगा फायदा
  • स्‍टडी में सभी प्रकार की कॉफी को शामिल किया गया

इस स्‍टडी में 4 लाख 49 हजार 563 लोगों को शामिल किया गया। इनमें आधे से ज्‍यादा महिलाएं थीं।

एक नए शोध से पता चला है कि दिन में 2 से 3 कप कॉफी पीने से आपकी उम्र लंबी हो सकती है साथ ही हृदय रोग से जुड़े जोखिम भी कम हो जाते हैं। स्‍टडी में सभी तरह की कॉफी जैसे- ग्राउंड, इंस्‍टेंट और डिकैफ‍िनेटेड की किस्मों को शामिल किया गया। रिसर्चर्स का मानना है कॉफी के हल्‍के व मध्‍यम सेवन को स्वस्थ जीवन शैली का हिस्सा माना जाना चाहिए। स्‍टडी में 40 से 69 वर्ष की आयु के लोगों को शामिल किया गया था। इनकी औसत आयु 58 साल थी, जिनमें 55.3 फीसदी महिलाएं थीं। ऑस्ट्रेलिया के बेकर हार्ट एंड डायबिटीज रिसर्च इंस्टिट्यूट की एक टीम यह स्‍टडी की है। 

मेट्रो यूके की खबर के अनुसार, स्‍टडी के लेखक प्रोफेसर पीटर किस्टलर ने कहा कि कॉफी में सबसे प्रसिद्ध घटक कैफीन है, लेकिन इस पेय में जैविक रूप से सक्रिय 100 से ज्‍यादा घटक होते हैं। कॉफी में बीन्स एंटीऑक्सिडेंट की अच्‍छी मात्रा होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स जैसे खतरनाक मॉलिक्यूल बाहर निकालने में मदद करती है। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। पीटर किस्टलर कहते हैं, हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि सभी प्रकार की कॉफी को मामूली मात्रा में पीने पर हतोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। 

इस स्‍टडी में 4 लाख 49 हजार 563 लोगों को शामिल किया गया। उनके कई सारे सवाल पूछे गए जैसे- उन्होंने हर दिन कितने कप कॉफी पी और क्या आमतौर पर किस तरह की कॉफी पीते थे। इन लोगों को 6 कैटिगरी में बांटा गया। ये कैटिगरी थीं- कॉफी नहीं पीने वालों की, एक कप कॉफी पीने वालों की, 2 से 3 कप कॉफी पीने वालों की, 4 से 5 कप कॉफी पीने वालों की और 5 से ज्‍यादा कप कॉफी पीने वालों की। स्‍टडी में शामिल सबसे ज्‍यादा 44.1 फीसदी लोग इंस्‍टेंट कॉफी लेते थे। ग्राउंड कॉफी पीने वाले 18.4 फीसदी थे, जबकि 15.2 फीसदी लोग डिकैफ‍िनेटेड कॉफी पीने वाले थे। 

स्‍टडी में शामिल 1 लाख 510 लोग यानी 22.4 फीसदी कॉफी नहीं पीते थे। रिसर्चर्स ने सभी के हेल्थ रिकॉर्ड पर नजर रखी। पता चला कि रोजाना 2 से 3 कप कॉफी पीने वालों की उम्र बढि़या थी और वो दिल की बीमारी से दूर थे। कई जानकारियां लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड और मृत्‍यु संबंधी रिकॉर्ड से भी जुटाई गई। ये निष्कर्ष यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं।
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.