महिला-पुरुष में अलग-अलग तरह से काम करता है इम्यून सिस्टम!

महिलाओं में लम्बी या पुरानी बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2023 21:43 IST
ख़ास बातें
  • महिलाओं में इम्यून रेस्पॉन्स की वजह से 75-80% बीमारियां होती हैं।
  • स्क्लेरोसिस, रह्यूमेटॉइड अर्थराइटिस, ल्यूपस, थाइरॉयड आदि का खतरा।
  • इंफेक्शन के बाद इम्यून सिस्टम लम्बे समय तक एक्टिव रह सकता है।

महिला और पुरुष की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अंतर पाया गया है।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में हम सब जानते हैं। बल्कि कोरोना महामारी (COVID-19) का कहर झेलने के बाद लोग अब रोग प्रतिरोधक प्रणाली या इम्यून सिस्टम के बारे में पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला और पुरुष की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अंतर भी होता है? मानव शरीर विज्ञान कहता है कि महिलाओं का इम्यून सिस्टम पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है। पुरुष कई तरह के इंफेक्शन जैसे HIV, हिपेटाइटिस बी, प्लाज्मोडियम फाल्सिपेरम (मलेरिया फैलाने वाला जीवाणु) से जल्दी ग्रसित हो सकते हैं। 

इसके उलट महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत माना जाता है। लेकिन इसका एक साइड इफेक्ट भी बताया गया है। NDTV के अनुसार, महिलाओं में लम्बी या पुरानी बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। यानि क्रॉनिक डिसीज महिलाओं में होने के चांस ज्यादा बताए गए हैं। ये बीमारी इम्यून सिस्टम के कारण ही होती हैं जिन्हें इम्युन इनफ्लेमेटरी डिसीज कहा जाता है। लिंग के आधार इम्यून सिस्टम में भेद पाया जाता है। यह इसके रेस्पॉन्स, इम्यून कोशिकाओं की संख्या, इनका कितना एक्टिवेट होना जैसी चीजों पर मर्दों और औरतों में अलग अलग हो सकता है। 
Advertisement

उम्र के साथ-साथ लिंग आधारित इम्यून सिस्टम में भी बदलाव देखे जा सकते हैं। इसका एक कारक क्रॉमोसोम को भी कहा गया है। महिलाओं में दो X क्रोमोसोम पाए जाते हैं, जबकि पुरुषों में एक X होता है और एक Y क्रोमोसोम होता है। X क्रोमोसोम में इम्यून संबंधी जीन सबसे ज्यादा पाई जाती हैं। दूसरा कारक है हॉर्मोन्स का लेवल। कुल मिलाकर कहा जाए तो महिलाओं में इम्यून रेस्पॉन्स ज्यादा देखा जाता है जिसका परिणाम ये होता है कि इसके कारण ही कुछ बीमारियां पैदा हो जाती हैं, दूसरा ये कि किसी इंफेक्शन के बाद इम्यून सिस्टम लम्बे समय तक एक्टिव रह सकता है। तब भी, जब शरीर में उसकी जरूरत न हो। 

इसकी वजह से महिलाओं में इम्यून रेस्पॉन्स की वजह से 75-80% बीमारियां होती हैं। इनमें स्क्लेरोसिस, रह्यूमेटॉइड अर्थराइटिस, ल्यूपस, थाइरॉयड आदि की बीमारी हो जाती है। इनमें इम्यून सिस्टम लगातार बॉडी में लड़ता रहता है जिससे कि बॉडी में दर्द, उत्तकों का खराब होना जैसी समस्याएं आती हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.