200 साल पुरानी शीशे की बोतल मिली! बोतल में लिखा था यह मैसेज ...

PJ Feret वहां का स्थानीय था और म्युनिसिपल रिकॉर्ड्स पुष्टि करते हैं कि उन्होंने 200 साल पहले यहां पहली बार खुदाई की थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 सितंबर 2024 20:54 IST
ख़ास बातें
  • फ्रांस में सामने आई यह महत्वपूर्ण खोज Gaulish कस्बे के अवशेषों से मिली है
  • PJ Feret नाम के स्थानीय निवासी ने खोज के बाद छोड़ा था मैसेज
  • 200 साल पहले यहां पहली बार खुदाई की गई थी

फ्रांस में हाल ही में एक 200 साल पुरानी शीशे की एक बोतल मिली है

Photo Credit: BBC

धरती के गर्भ में बहुत कुछ छुपा है। फ्रांस में हाल ही में एक 200 साल पुरानी शीशे की एक बोतल मिली है जिसमें एक खास मैसेज लिखा हुआ है। फ्रांस में कुछ वालिंटियर स्टूडेंट एक पुरातत्व साइट पर काम कर रहे थे। अपने प्रोजेक्ट के दौरान उन्होंने यह खोज की है। बोतल एक मिट्टी के बर्तन में रखी हुई थी। 

फ्रांस में सामने आई यह महत्वपूर्ण खोज Gaulish कस्बे के अवशेषों से मिली है। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, बोतल लगभग 200 साल से यहां दबी हुई है। इस पर एक खास नोट लिखा है। यह नोट एक पुरातत्व विज्ञानी द्वारा लिखा हुआ ही बताया गया है। जिसके बारे में कहा गया है कि यह कभी यहीं पर काम कर रहा होगा। यूरोपीय संघ की क्षेत्रीय पुरातत्व सर्विस के चीफ Guillaume Blondel को यहां भेजा गया ताकि इस खोज की जांच कर सके। Guillaume Blondel ने इस बोतल खो खोला और इसके अंदर मौजूद नोट को पढ़ा। 

नोट में लिखा है, "कई बौद्धिक समाजों के सदस्य, Dieppe के मूल निवासी PJ Feret ने जनवरी 1825 में यहां खुदाई की थी। उन्होंने इस विशाल क्षेत्र में अपनी जांच जारी रखी है जिसे Cite de Limes या Caesar's Camp के नाम से जाना जाता है।"

PJ Feret वहां का स्थानीय था और म्युनिसिपल रिकॉर्ड्स पुष्टि करते हैं कि उन्होंने 200 साल पहले यहां पहली बार खुदाई की थी। पुरातत्व शात्री और इतिहास शास्त्री, दोनों ही इस खोज से बहुत उत्साहित हुए हैं। Gaulish विलेज के बारे में यह नोट काफी कुछ बता सकता है। साथ ही उन तरीकों के बारे में भी यहां से पता चल सकता है जिनसे 19वीं शताब्दी में पुरातत्व खोज की जाती होगी।  
Advertisement

Mr Blondel के मुताबिक यह एक जादुई लम्हा है। उनका कहना है कि वे जानते थे कि यहां पहले भी खुदाई हुई है, लेकिन उन्हें 200 साल पुराना एक संदेश मिलेगा यह बहुत चौंकाने वाला है। Mr Blondel का कहना है कि बहुत से पुरातत्व विज्ञानी सोचते हैं कि इसके बाद यहां पर कोई नहीं आएगा, क्योंकि उन्होंने जितनी संभव हो सकती थी, सारी खोज कर ली है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.