Elon Musk की SpaceX चांद पर भेजेगी DOGE-1 सैटेलाइट, Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी से होगी पेमेंट

प्रोजेक्ट की कुल लागत का जिक्र किए बिना जियोमैट्रिक एनर्जी कॉर्पोरेशन ने कहा, "चांद के लिए DOGE-1 मिशन Dogecoin द्वारा पूर्णत: फंड किया जाने वाला इतिहास का पहला कमर्शियल लूनर पेलोड होगा।"

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2021 17:32 IST
ख़ास बातें
  • DOGE-1 को SpaceX Falcon 9 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा
  • यह क्यूबिक सैटेलाइट 88 पाउंड (40 किलोग्राम) का होगा
  • यह मिशन पृथ्वी के बाहर भी क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल को निरूपित करेगा

चांद के लिए DOGE-1 मिशन Dogecoin द्वारा पूर्णत: फंड किया जाने वाला इतिहास का पहला कमर्शियल लूनर पेलोड होगा

SpaceX अगले वर्ष चांद पर अपना सैटेलाइट लॉन्च करेगी। इस मिशन को लीड करने वाली कनाडा की कंपनी जियोमैट्रिक एनर्जी कॉर्पोरेशन ने कहा है कि यह सैटेलाइट पूर्णत: क्रिप्टोकरंसी Dogecoin द्वारा फंड किया जाएगा।
 
कॉलगरी आधारित इस कंपनी ने कहा कि सैटेलाइट DOGE-1 को वर्ष 2022 की पहली तिमाही में SpaceX Falcon 9 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। यह क्यूबिक सैटेलाइट 88 पाउंड (40 किलोग्राम) का होगा जो कि ऑनबोर्ड कैमरा और सेंसर्स के द्वारा लूनर स्पेसिअल इंटेलिजेंस कलेक्ट करेगा।

प्रोजेक्ट की कुल लागत का जिक्र किए बिना जियोमैट्रिक एनर्जी कॉर्पोरेशन ने कहा, "चांद के लिए DOGE-1 मिशन Dogecoin द्वारा पूर्णत: फंड किया जाने वाला इतिहास का पहला कमर्शियल लूनर पेलोड होगा।" SpaceX की कमर्शियल सेल के वॉइस प्रेसिडेंट Tom Ochinero ने कहा, "हम 'DOGE-1 टू मून' लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह मिशन पृथ्वी के ऑर्बिट के पार क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल को निरूपित करेगा और अंतर्ग्रही कॉमर्स की नींव रखेगा।"  

SpaceX के संस्थापक Elon Musk के द्वारा लाइव स्कैच कॉमेडी शो Saturday Night Live (SNL) होस्ट करने के एक दिन बाद यह घोषणा बाहर आई। इस इवेंट के दौरान उन्होंने Dogecoin की तारीफ की जो कि एक मजाक के तौर पर शुरू किया गया था। मगर इस विलक्षण टेक उद्यमी के ट्विट के बलबूते यह वैध हो गया।
Advertisement

क्रिप्टोकरंसी को बूस्ट करने वाले, टेस्ला के संस्थापक ने Dogecoin को लेकर SNL शो में कहा, "यह एक अजेय वाहन है जो कि जल्द ही दुनिया को अपने काबू में कर लेगा।" Musk ने रविवार को ट्विटर पर भी लूनर मिशन की घोषणा को ट्विट के जरिये शेयर किया जिसमें लिखा था, "टू द मून!!"
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SpaceX CEO, SpaceX Chief, Dogecoin

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.