वैज्ञानिकों को सिर्फ 1.5cm की जैली फिश में मिली 24 आंखें! जानें कहां मिली यह अद्भुत प्रजाति!

इसका शरीर एकदम से पारदर्शी है और इसकी लम्बाई औसतन 1.5cm बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023 21:14 IST
ख़ास बातें
  • फिश की ऐसी प्रजाति वैज्ञानिकों को मिली है जिसकी 24 आंखें हैं!
  • यह आकार में काफी छोटी है और क्यूब शेप में है।
  • इसे माई पो नेचर रिजर्व में देखा गया है।

इसका शरीर एकदम से पारदर्शी है और इसकी लम्बाई औसतन 1.5cm बताई गई है।

Photo Credit: YouTube/ Video Shared by HKBU

समुद्री जीवों में रुचि रखने वाले लोगों ने जैली फिश का नाम तो जरूर सुना होगा। अब इस समुद्री जीव की ऐसी प्रजाति वैज्ञानिकों को मिली है जिसकी 24 आंखें हैं! जी हां, हॉन्ग कॉन्ग बापिस्ट यूनिवर्सिटी (HKBU) में वैज्ञानिकों को 24 आंख वाली जैली फिश मिली है। यह आकार में काफी छोटी है और क्यूब शेप में है। इसे माई पो नेचर रिजर्व में देखा गया है। 

प्रोफेसर कीयू जिआनवेन ने इस मछली  को एक तालाब से निकाला, जो कि झींगों का तालाब है और खारे पानी से भरा है। इसे यहां की स्थानीय भाषा में जीई वाई कहते हैं। जैली फिश की इस नई प्रजाति को वैज्ञानिकों ने ट्राईपीडालिया माईपोएंसिस (Tripedalia maipoensis) नाम दिया है जो कि माई पो नेचर रिजर्व के नाम पर रखा गया है। 

प्रोफेसर कीयू जिआनवेन ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि इसका नाम उन्होंने इसलिए ऐसा रखा है क्योंकि यह पहली बार इसके पाए जाने वाले स्थान के बारे में बताता है। प्रोफेसर ने बताया कि फिलहाल यह माई पो में ही मिली है। लेकिन यह पर्ल रीवर एस्चुरी में भी मौजूद हो सकती है क्योंकि जीई वाई उस एस्चुरी से भी जुड़ा है। 

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई रिलीज के मुताबिक, इस बॉक्स जैली फिश को वैज्ञानिक भाषा में Cubozoa भी कहा जाता है जो कि फाइलम निडेरिया (phylum Cnidaria) से ताल्लुक रखती है। यह ट्राईपिडेलीडई (Tripedaliidae) परिवार से संबंध रखती है। इस परिवार में यह चौथी प्रजाति के रूप में शामिल हुई है। इसका शरीर एकदम से पारदर्शी है और इसकी लम्बाई औसतन 1.5cm बताई गई है। इसके चारों कोनों पर तीन टेंटाकल या जाल मौजूद हैं जो कि 10cm तक लंबे हैं। इस टेंटाकल के नीचे पैडल के आकार का एक स्ट्रक्चर होता है जिसे पिडालिया कहते हैं। जब यह अपने शरीर को सिकोड़ती है तो पिडालिया जोर पैदा करता है, जिसके कारण यह अन्य जैली फिश की तुलना में ज्यादा तेजी से तैर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.