400 फीट साइज का एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! मचेगी तबाही?

जब यह एस्टरॉयड धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो धरती और एस्टरॉयड के बीच की दूरी सिर्फ 58.9 लाख किलोमीटर होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2026 12:28 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने आज एक बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।
  • इसका नाम एस्टरॉयड 2025 YU15 है जो कि 410 फीट चौड़ा है।
  • यह धरती से 58.9 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर सकता है।

धरती के करीब से गुजरने वाले एस्टरॉयड्स को अंतरिक्ष एजेंसी लगातार ट्रैक करती रहती है।

Photo Credit: dreamstime

अंतरिक्ष की अनंत दुनिया में अनगिनत एस्टरॉयड मौजूद हो सकते हैं। जिनमें से धरती के करीब लगभग 16 हजार एस्टरॉयड बताए जाते हैं। एस्टरॉयड के बारे में अभी तक ये पता नहीं लगाया जा सका है कि आखिर ये कैसे बने। वैज्ञानिक इन्हें ग्रहों के ही बिखरे टुकड़े मानते हैं। ये लगातार सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर घूम रहे हैं। साथ ही इनकी बनावट भी ग्रहों से मिलती जुलती है। इसलिए माना जाता है कि एस्टरॉयड ग्रहों के साथ ही बने थे। लेकिन एस्टरॉयड धरती के करीब आने पर खतरनाक हो जाते हैं। इनके टकराने की संभावना बन जाती है। इसलिए नासा इनको ट्रैक करती है। 

नासा ने आज एक बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। यह चट्टान कुछ ही घंटों में धरती के करीब आने वाली है। इसका नाम एस्टरॉयड 2025 YU15 है जो कि 410 फीट चौड़ा है। नासा की JPL ने इसके आकार की तुलना एक बड़ी बिल्डिंग से की है। एस्टरॉयड को 2025 में खोजा गया था। यह 21 फरवरी को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। जब यह धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो धरती और एस्टरॉयड के बीच की दूरी सिर्फ 58.9 लाख किलोमीटर होगी। नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला एस्टरॉयड खतरनाक साबित हो सकता है। इस हिसाब से यह एस्टरॉयड तो बेहद नजदीक आने वाला है। 

एस्टरॉयड को लेकर नासा का अलर्ट लगभग आए दिन आ रहा है जो बता रहा है कि ये लगातार पृथ्वी को निशाना बना रहे हैं। धरती से एस्टरॉयड की टक्कर बहुत ही दुर्लभ घटना मानी जाती है। लेकिन संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि ग्रह के आकार से तुलना की जाए तो एस्टरॉयड काफी छोटे होते हैं। ऐसे में पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण आसानी से इन्हें अपनी ओर खींच सकता है। 

नेशनल साइंस फाउंडेशन के मुताबिक, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली है कि यह 9.8 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से किसी वस्तु को अपनी ओर खींच सकता है। ऐसे में कई बार उल्का पिंड भी धरती की ओर खिंचे चले आते हैं। एस्टरॉयड और उल्का पिंड, दोनों का ही धरती पर गिरना नुकसानदेह हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.