आज रात आसामान में दिखाई देंगे 5 ग्रह, कौन-कौन आएगा नजर? जानें

कहा जा रहा है कि पांचों ग्रह आज रात एक सीध में दिखाई देंगे। हालांकि कुछ ग्रहों को बिना दूरबीन के देख पाना मुमकिन नहीं होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जून 2023 17:55 IST
ख़ास बातें
  • आज रात आसमान में दिखाई देंगे ग्रह
  • रात 11 बजे बाद सुबह तक नजर आएंगे 5 ग्रह
  • रात 11 बजे से पहले भी दो ग्रह दिखाई देंगे

यूरेनस और नेप्च्यून को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।

आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं, तो आज की रात आपके लिए खास हो सकती है। आज रात से कल सुबह होने तक आसमान में बुध (Mercury), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), यूरेनस (Uranus) और नेप्च्यून (Neptune) ग्रहों को देखा जा सकेगा। कहा जा रहा है कि पांचों ग्रह आज रात एक सीध में दिखाई देंगे। हालांकि कुछ ग्रहों को बिना दूरबीन के देख पाना मुमकिन नहीं होगा। यूरेनस और नेप्च्यून को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। 

टाइमएंडडेट वेबसाइट बताती है कि भारत में भी ये ग्रह दिखाई देंगे। हमने उत्तराखंड के हल्‍द्वानी में ग्रहों की विजिबिलिटी को चेक किया, तो वेबसाइट ने बताया कि आज सूर्यास्‍त के बाद कल 17 जून को सूर्योदय होने तक 7 ग्रह विजिबल होंगे।  

वेबसाइट बताती है कि बुध ग्रह सूर्य के काफी करीब है। इसे हल्‍द्वानी में शनिवार सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर ठीक सूर्योदय से पहले देखा जा सकेगा। सूर्योदय होते ही यह दिखना बंद हो जाएगा। इसी तरह से शुक्र ग्रह को आज रात 10 बजकर 13 मिनट से पहले देख लेना होगा। यह सूर्यास्‍त होते ही नजर आने लग जाएगा। वैसे शुक्र ग्रह आजकल काफी चमकदार है और आमतौर पर नजर आ रहा है। आज सूर्यास्‍त के बाद मंगल ग्रह भी आसमान में नजर आएगा। इसे रात 10 बजकर 30 मिनट से पहले देख लेना होगा। 

बृहस्‍पति का आगमन आज रात 2 बजकर 19 मिनट से होगा। इसे सूर्योदय होने तक देखा जा सकेगा। ध्‍यान रहे कि आपके इलाके में ग्रहों के दिखने की टाइमिंग अलग हो सकती है। शनि ग्रह आज रात 11 बजकर 31 मिनट से नजर आएगा और सूर्योदय होने तक दिखाई देगा। इसी तरह यूरेनस रात 3 बजकर 3 मिनट से दिखना शुरू होगा। नेप्‍च्‍यून ग्रह रात 12 बजकर 28 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा। 
Advertisement

इसका मतलब है कि बुध, बृहस्‍पति, शनि, यूरेनस और नेप्‍च्‍यून ग्रह आज रात 11 बजे के बाद देखे जा सकेंगे। सिर्फ शुक्र और मंगल ग्रह सूर्यास्‍त के बाद नजर आएंगे, जिन्‍हें रात साढ़े दस बजे तक देखा जा सकता है। पांचों ग्रहों को एकसाथ देखना चाहते हैं, तो अलसुबह का वक्‍त सबसे बेहतर होगा। दूरबीन की मदद से ही पांचों ग्रहों को देखा जा सकेगा। अगर आपके इलाके में आसमान साफ हुआ और प्रकाश प्रदूषण कम रहा, तो आप पांचों ग्रहों को सूर्योदय होने से पहले देख पाएंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.