विज्ञापन

खुशखबरी! इस साल 10% होगा आपका सैलेरी हाइक

  • 1/5

    खुशखबरी! इस साल 10% होगा आपका सैलेरी हाइक

    अप्रेजल का समय नजदीक आ रहा है और कर्मचारियों को उनकी सैलेरी बढ़ने की आस जाग चुकी है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने में हो रही छंटनियों ने कई लोगों के लिए सैलेरी बढ़ने की उम्मीदों को कम कर दिया होगा। लेकिन, एक लेटेस्ट रिपोर्ट खुशखबरी लेकर आई है, जिसमें बताया गया है कि 2023 में भारत में सैलेरी के 10.3 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।

  • 2/5

    खुशखबरी! इस साल 10% होगा आपका सैलेरी हाइक

    ET Now की रिपोर्ट के अनुसार, एक मुख्य पेशेवर सर्विस फर्म AON द्वारा किए गए सर्वे में कहा गया है कि इस संभावित सैलेरी हाइक के पीछे साल 2022 में भारत में नौकरी छोड़ने का हाई रेट कारण हो सकता है। निश्चित तौर पर कंपनियां इसकी भरपाई ज्यादा सैलेरी देकर करना चाहती है।

  • 3/5

    खुशखबरी! इस साल 10% होगा आपका सैलेरी हाइक

    जबकि रिपोर्ट बताती है कि 2022 में सैलेरी हाइक 10.6 प्रतिशत था, लेकिन लगातार हो रही छंटनियों के बाद भी दो अंकों में सैलेरी में बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। 40 उद्योगों में फैली 1400 कंपनियों में किए गए सर्वे में कहा गया है कि 2022 में भारत 21.4 फीसदी की जबरदस्त दर पर रहा।

  • 4/5

    खुशखबरी! इस साल 10% होगा आपका सैलेरी हाइक

    सर्वे के अनुसार, व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बढ़ोतरी 7.8 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है, जबकि नॉन-मेरिट का हाइक रेट 2.8 प्रतिशत पर बना हुआ है। जूनियर्स के लिए नॉन-मेरिट सैलेरी हाइक 3.3 प्रतिशत तक है।

  • 5/5

    खुशखबरी! इस साल 10% होगा आपका सैलेरी हाइक

    AON इंडिया में एक्जीक्यूटिव कॉम्पेंसेशन एंड गवर्नेंस प्रैक्टिस के निदेशक और लीडर प्रीतीश गांधी का कहना है कि "प्रमोशन और ऑफ-साइकिल सुधारों के जरिए प्रतिभा को बनाए रखने के लिए फर्म के बजट के रूप में नॉन-मेरिट सैलेरी हाइक के अनुमान लगातार बढ़ते जा रहे हैं।"

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.