विज्ञापन

142.86 करोड़ आबादी के साथ भारत ने चीन को पछाड़ा, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना!

  • 1/5

    142.86 करोड़ आबादी के साथ भारत ने चीन को पछाड़ा, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना!

    दुनिया का सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश कौन सा है? इस सवाल का जवाब अब बदल गया है। चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश बन गया है। यह जानकारी संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से आई है। अबतक भारत दूसरे नंबर था, लेकिन आंकड़े दावा कर रहे हैं कि दुनिया की सबसे ज्‍यादा पॉपुलेशन भारत में रहती है।

  • 2/5

    29 लाख से नंबर-1 बना भारत

    संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि चीन की आबादी 142.57 करोड़ है, जबकि भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ पर पहुंच गई है। इस हिसाब से भारत में चीन से 29 लाख लोग ज्‍यादा रहते हैं। एक समय ऐसा था, जब भारत और चीन की जनसंख्‍या के बीच काफी गैप था, लेकिन चीन में जारी सख्‍त नियमों ने वहां की जनसंख्‍या को काबू किया है।

  • 3/5

    पहली बार भारत पहले पायदान पर

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1950 से जनसंख्‍या का डेटा जुटाया जा रहा है। तब से अबतक पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत ने दुनिया के सबसे ज्‍यादा आबादी वाले देशों में टॉप पर अपनी जगह बनाई है। यानी चीन अब दूसरे नंबर पर आ गया है। माना जा रहा है कि भारत और चीन की जनसंख्‍या के बीच यह गैप आने वाले दिनों में बढ़ सकता है।

  • 4/5

    1960 के बाद चीन में घटी आबादी

    रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 1960 के बाद पहली बार पिछले साल चीन में लोगों की संख्या कम हुई है। 1960 में चीन की जनसंख्‍या कम होने की वजह उसकी विनाशकारी कृषि नीतियां थीं, जिससे लाखों लोग भूख से मर गए थे। जन्‍म दर के कम होने से भी चीन को जनसंख्‍या में गिरावट का सामना करना पड़ा है। चीन अब अपनी जन्‍मदर को बढ़ावा देना चाहता है, लेकिन उसकी कोशिश रंग नहीं ला पाई है।

  • 5/5

    जनसंख्‍या पर भारत में लेटेस्‍ट डेटा नहीं

    भारत को दुनिया का सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से बताया गया है, लेकिन भारत में इससे जुड़ा कोई हालिया डेटा नहीं है। साल 2011 के बाद से भारत में कोई जनगणना नहीं की गई है। साल 2021 में भारत में जनगणना होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई है। तस्‍वीरें Pixabay से।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.