विज्ञापन

सिंगल चार्ज में 165km रेंज वाला देश का किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये 4 ऑप्शन भी हैं सस्ते

  • 1/6

    सिंगल चार्ज में 165km रेंज वाला देश का किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये 4 ऑप्शन भी हैं सस्ते

    भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। इस वक्त इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि आप कम खर्च में ज्यादा ट्रैवल कर सकते हैं। अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद 1 लाख में आने वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं।

  • 2/6

    Ampere Magnus EX

    Ampere Magnus EX: रेंज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि Ampere Magnus EX स्कूटर 80-100 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह स्कूटर सिर्फ 10 सेकेंड्स में 0 से 40 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो Ampere Magnus EX की एक्स शोरूम कीमत 81,900 रुपये है।

  • 3/6

    Hero Electric Photon LP

    Hero Electric Photon LP स्कूटर 90 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 45 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह स्कूटर सिर्फ 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। कीमत की बात की जाए तो Hero Electric Photon LP की एक्स शोरूम कीमत 86,391 रुपये है।

  • 4/6

    Ola S1 Air

    Ola S1 Air स्कूटर 165 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इसमें दी गई मोटर 4.5 kW की पावर जनरेट करती है। कीमत की बात की जाए तो Ola S1 Air की एक्स शोरूम कीमत 84,999 रुपये है।

  • 5/6

    TVS iQube

    TVS iQube स्कूटर 100 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 78 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह स्कूटर सिर्फ 4 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। कीमत की बात की जाए तो TVS iQube की एक्स शोरूम कीमत 99,130 रुपये है।

  • 6/6

    Ola S1

    Ola S1 स्कूटर 141 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 95 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 40 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो Ola S1 की एक्स शोरूम कीमत 89,999 रुपये है।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.