यदि हम आपसे कहेंगे कि 90 मिनट से कम समय में दुनिया भर में यात्रा करना संभव है, तो शायद ही आपको इस विश्वास हो। लेकिन अंतरिक्ष में ऐसा संभव है, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) द्वारा हर 90 मिनट में कई बार किया जाता है। स्टेशन पृथ्वी से 400 किमी की ऊंचाई पर 28,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हर 90 मिनट में हमारे ग्रह की परिक्रमा करता है। आज के समय में ISS के पास कई आधुनिक कैमरा हैं, जिनके साथ इसमें मौजूद अंतरिक्ष यात्री हमारे ग्रह और अंतरिक्ष की अदभुत तस्वीरें लेते हैं। 22 जनवरी को जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा (Koichi Wakata) ने भी सभी के साथ अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई पृथ्वी के शहरों व द्वीपों आदि की कई शानदार तस्वीरों को शेयर किया। चलिए इनपर नजर डालते हैं।
कोइची वाकाटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर मेडागास्कर की है। अंतरिक्ष से हिंद महासागर के पास ये आइलैंड देश बहुत अदभुत दिखाई दे रहा है। तस्वीर में पूरे मेडागास्कर को देखा जा सकता है। हरे बाहरी इलाके वनस्पति को दर्शाते हैं, जबकि बीच में भूरे और लाल धब्बे सूखे क्षेत्रों को दिखाते हैं। तस्वीर में बादल भी देखे जा सकते हैं। Pic Credit: Koichi Wakata
ये तस्वीर आपको आश्चर्यचकित करने के लिए काफी है। दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा (Sahara Desert) है। लेकिन आपमें से कई लोगों ने इस रेगिस्तान की आंख नहीं देखी होगी। मॉरिटानिया में सहारा के अदरार पठार में स्थित एक गोलाकार भूवैज्ञानिक संरचना की इस तस्वीर में रेत के बीच एक एसी संरचना दिखाई दे रही है, मानो ये एक आंख हो। Image Credit: Koichi Wakata
वाकाटा ने संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे दक्षिणी बिंदु को भी कैप्चर किया है। छवि में, हम छोटे द्वीपों को बाएं से दाएं देख सकते हैं। बादलों में छिपी इस तस्वीर में ये Florida का Key West है। Image Credit: Koichi Wakata
वाकाटा ने अगली तस्वीर Merida की शेयर की है, जिसमें एक शॉट इस शहर को बहुत दूरी से दिखाता है। महासागर के पास कोसो दूर तक खाली हरे-भरे मैदान के बीच इसमें बड़ा शहर Merida एक छेटे बंजर मैदान जैसा दिखाई देता है। अगली तस्वीर में इस शहर को पास से शूट किया गया है, जिसमें पता चलता है कि ये शहर कितना बड़ा है। Merida दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको का सबसे बड़ा शहर है। Image Credit: Koichi Wakata
अगली शानदार तस्वीर हिमालय रेंज की है, जिसे वाकाटा ने शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में खास कैप्शन नहीं दिया है, लेकिन इसमें भारत, चीन नेपाल, तिब्बत आदि तक फैला विशाल हिमालय दिखाई दे रहा है। हालांकि, तस्वीर में यह स्पष्ट नहीं होता है कि इसमें दिखाई देने वाली जगह सटीक तौर पर कहां की है। एक तरफ बर्फ से ढका हिमालय है, तो एक तरफ दूर-दूर तक फैले बंजर पठार दिखाई दे रहे हैं। Image Credit: Koichi Wakata