विज्ञापन

Pill जैसी गोली पुरुषों के लिए भी, चूहों पर हुआ सफल टेस्ट!

  • 1/8

    Pill जैसी गोली पुरुषों के लिए भी, चूहों पर हुआ सफल टेस्ट!

    अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का चलन आम है। गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं द्वारा ली जाती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब जो किया है, उससे महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां खाने से निजात मिल सकती है। यह काम अब पुरुष भी कर सकेंगे। जी हां! आपने ठीक पढ़ा, वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली को विक‍सित किया है। आइए जानते हैं क्‍या है यह पूरी खोज।

  • 2/8

    महिलाओं की गोली से ज्‍यादा प्रभावी!

    रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरुषों के लिए एक गर्भनिरोधक गोली विकसित की गई है। इसे सेक्स से ठीक पहले लिया जा सकता है। यह 'ऑन डिमांड' थेरेपी, फर्टिलिटी प्रोटीन को 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर देती है। वैज्ञानिकों का दावा तो यहां तक है कि कुछ मायनों में यह गोली महिलाओं की ओरल बर्थ कंट्रोल दवाओं की तुलना में अधिक प्रभावी है। गौरतलब है कि महिलाओं को ओरल गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन रोजाना करना पड़ता है।

  • 3/8

    चूहों पर सफल रहा प्रयोग

    मेट्रो यूके की खबर के अनुसार, पुरुषों के लिए विकस‍ित की गई गर्भनिरोधक गोली को सबसे पहले चूहों पर आजमाया गया। गोली में मौजूद नॉन-हार्मोनल कपाउंड ने स्‍पर्म कोशिकाओं को चूहों के ट्रैक में रोक दिया। कंपाउंड का असर करीब 3 घंटे तक रहता है, उसके बाद शुक्राणु फिर से गतिशीलता शुरू कर देते हैं।

  • 4/8

    100 फीसदी असरदार है पुरुषों की गर्भनिरोधक गोली

    स्टडी में यह भी पता चला कि जिन चूहों पर प्रयोग किया जा रहा था, उन्‍होंने फीमेल चूहों के साथ संबंध बनाते हुए सामान्‍य प्रदर्शन किया। वैज्ञानिकों ने संभोग की 52 अलग-अलग कोशिशों के बाद फीमेल चूहों की जांच की। कोई भी प्रेग्‍नेंट नहीं हुई थी। इस आधार पर रिसर्चर्स ने पुरुषों की गर्भनिरोधक गोली को 100 फीसदी असरदार माना है।

  • 5/8

    वैज्ञानिकों ने स्‍टडी को बताया गेम चेंजर

    रिपोर्ट में स्‍टडी के प्रमुख लेखक डॉ मेलानी बलबैक की बात भी प्रकाशित की गई है। वह कहते हैं कि यह अवरोधक 30 मिनट से एक घंटे के भीतर अपना काम करता है। स्‍टडी के सह-लेखक डॉ. जोचेन बक और डॉ. लोनी लेविन का कहना है कि यह स्‍टडी गेम चेंजर है। हालांकि यह पिल मार्केट में कब तक आएगी, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

  • 6/8

    अभी पुरुषों के पास हैं दो ऑप्‍शन

    रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक पुरुषों के सामने दो ही ऑप्‍शन थे। या तो वो कंडोम का इस्तेमाल करें या फिर नसबंदी करा लें। आखिरकार जिम्‍मेदारी महिलाओं पर आती है। स्‍टडी में यह भी कहा गया है कि पुरुषों को प्रेग्‍नेंसी से जुड़े जोखिम नहीं सहने पड़ते, इसलिए उनमें गर्भनिरोधक गोलियों के दुष्‍प्रभावों को झेलने की क्षमता भी कम होगी।

  • 7/8

    ऐसे काम करती है पुरुषों की गर्भनिरोधक गोली

    वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए जो गर्भनिरोधक गोली विकसित की है, वह कुछ समय के लिए एसएसी (घुलनशील एडेनिल साइक्लेज) नाम के एंजाइम को निष्क्रिय कर देती है। यह एंजाइम कोशिकाओं को तैरने के लिए ट्रिगर करता है। इस तरह स्‍पर्म कोशिकाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। खास बात है कि वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में चूहों पर इस दवा का कोई साइड इफेक्‍ट नहीं मिला।

  • 8/8

    भविष्‍य में अपनी उपयोगिता साब‍ित करेगी गोली

    वैज्ञानिक इस गोली को लेकर लोगों को ना घबराने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक, इस गोली का असर कुछ ही घंटों तक रहता है। यानी इसके इस्‍तेमाल से इंसान भविष्‍य में यह तय कर सकता है कि उसे अपनी फैमिली प्‍लानिंग कब और किस तरह से करनी है। वैज्ञानिक की अगली तैयारी इस गोली के क्लिनिकल ट्रायल की है। उनका कहना है कि वे स्वस्थ मानव पुरुषों में शुक्राणु गतिशीलता पर प्रभाव का परीक्षण करेंगे। सफलता मिलने के बाद इस गोली को मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकेगा। स्‍टडी से जुड़े निष्‍कर्ष जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुए हैं। सभी तस्‍वीरें, unsplash से।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.