Realme ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अपनी X सीरीज को भारत में लॉन्च करेगी। इस सीरीज में कंपनी Realme X7 और Realme X7 Pro 5G को लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन को पहली ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
Realme X7 और Realme X7 Pro 5G के बारे में एक जानकारी सामने आई है कि इन फोन को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। पॉप्युलर टेक ब्लॉगर अमित भवानी ने इस बात की जानकारी दी है।
Realme X7 और Realme X7 Pro के लिए Flipkart ने एक डेडिकेटिड माइक्रोसाइट भी बनाई है। Realme X7 को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को नेबुला और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
वहीं Realme X7 Pro को 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन को फैंटसी और मिस्टिक ब्लैक कलर वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme X7 और Realme X7 Pro को चीन में क्वॉड रियर कैमरा के साथ पेश किया गया था। लेकिन कुछ लीक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Realme X7 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में पुख्ता तौर पर कोई जानकारी नहीं है। हमें इन सब चीजों के लिए लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।