विज्ञापन

Pathaan Collection : 35 दिनों बाद भी ‘दम' दिखा रही शाहरुख की फ‍िल्‍म, जानें कैसा बीता मंगलवार

  • 1/5

    Pathaan Collection : 35 दिनों बाद भी ‘दम' दिखा रही शाहरुख की फ‍िल्‍म, जानें कैसा बीता मंगलवार

    Pathaan Collection Day 35 : टिकट खिड़की पर ब्‍लॉकबस्‍टर रही शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) रिलीज के 35 दिनों बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म सेल्‍फी (Selfiee) और कार्तिक आर्यन की फ‍िल्‍म शहजादा (Shehzada) के मुकाबले यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान का कलेक्‍शन बेहतर है। महीने भर बाद भी किसी फ‍िल्‍म का बॉक्‍स ऑफ‍िस पर टिके रहना मायने रखता है। यह अलग बात है कि फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में इस हफ्ते गिरावट आई है। आइए जानते हैं, मंगलवार को पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा कारोबार किया।

  • 2/5

    वीकेंड के बाद कलेक्‍शन में आई कमी!

    पठान ने पिछले वीकेंड एक बार फ‍िर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा था। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें वीकेंड के पहले दिन यानि शनिवार को पठान ने भारत में करीब 1.98 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को कलेक्‍शन और बढ़ा, जिससे ढाई करोड़ रुपये ‘पठान' के खाते में आए। मेकर्स ने पिछले सप्‍ताह 110 रुपये में पठान का एक टिकट ऑफर किया था। इसका फायदा भी फ‍िल्‍म को हुआ।

  • 3/5

    पिछले 13 दिनों में सुस्‍त हुआ कलेक्‍शन!

    पठान ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी, जब फ‍िल्‍म ने भारत में 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया। फ‍िल्‍म ने रिलीज के 22वें दिन यह मुकाम पाया था। इसके बाद से ही कमाई में गिरावट दर्ज की जाने लगी। पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तेज शुरुआत की थी और 100 व 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा कुछ ही दिनों में पार कर लिया था। मेकर्स ने 110 रुपये के टिकट ऑफर किए, उससे भी दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे। हालांकि बीते 13 दिनों में पठान भारत में लगभग 26 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।

  • 4/5

    कहां तक पहुंचा वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

    बीते सप्‍ताह यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने बताया था किया कि पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दावा किया गया है कि इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाली पठान पहली हिंदी फ‍िल्‍म है। यह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन है। ताजा जानकारी के अनुसार फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1020 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अब मार्च में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर नई फ‍िल्‍में रिलीज होंगी। इसके बाद पठान सिनेमाघरों से विदा ले सकती है और दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार करना होगा।

  • 5/5

    मंगलवार को कितने कमाए पठान ने?

    बात करें फ‍िल्‍म के 35वें दिन के कलेक्‍शन की, तो sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने मंगलवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 80 लाख रुपये जुटाए हैं। रिलीज के बाद पहली बार पिछले दो दिनों में भारत में फ‍िल्‍म का डेली कलेक्‍शन 1 करोड़ रुपये से नीचे गया है। यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पर भी लेटेस्‍ट अपडेट का हमें इंतजार है। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.