विज्ञापन

Pathaan Collection Day 32 : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा रहा शाहरुख की फ‍िल्‍म का 5वां शनिवार, जानें

  • 1/5

    Pathaan Collection Day 32 : बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कैसा रहा शाहरुख की फ‍िल्‍म का 5वां शनिवार, जानें

    Pathaan Collection Day 32 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म शनिवार को बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपने पांचवें वीकेंड में पहुंच गई। रिलीज का एक महीना पूरा कर चुकी इस फ‍िल्‍म का क्रेज दर्शकों में अब भी बना हुआ है! वीकडेज के मुकाबले शनिवार को पठान देखने वालों की तादात ज्‍यादा रही। इसकी गवाही देता है फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन, जिसमें शुक्रवार के मुकाबले दोगुनी बढ़ोतरी देखी गई। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कार्तिक आर्यन की शहजादा (Shahzada) और अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म सेल्‍फी (Selfiee) के सामने पठान मजबूती से खड़ी नजर आ रही है। जानते हैं फ‍िल्‍म का लेटेस्‍ट कलेक्‍शन।

  • 2/5

    शनिवार को कलेक्‍शन में आई तेजी

    पठान के कलेक्‍शन में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तेजी देखी गई। 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म ने गुरुवार को बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 30 दिन पूरे कर लिए थे। अब यह फ‍िल्‍म अपने 33वें दिन में पहुंच गई है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी पठान दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है। मेकर्स ने पठान के टिकटों की कीमतों में कमी कर दी है। इसके बावजूद पठान का कलेक्‍शन अकेले भारत में रोजाना 1 करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।

  • 3/5

    दुनियाभर में एक हजार करोड़ के पार कमाई

    रिलीज के बाद से ही शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बहुत तेज कमाई की थी। फ‍िल्‍म ने 100 व 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा कुछ ही दिनों में पार कर लिया था। अपनी रिलीज के 22वें दिन पठान ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये जुटा लेने का रिकॉर्ड बनाया। इसी हफ्ते मंगलवार को फ‍िल्‍म ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए पूरे देश में पठान इस शुक्रवार तक 110 रुपये में दिखाई गई थी।

  • 4/5

    कहां तक पहुंचा वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने इस हफ्ते बताया था किया कि पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दावा किया गया है कि इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाली पठान पहली हिंदी फ‍िल्‍म है। यह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन है। अब तक के आंकड़े देखकर यही लगता है कि फ‍िल्‍म इस हफ्ते भी संतोषजनक कलेक्‍शन करेगी। ताजा जानकारी के अनुसार फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1009 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वीकेंड के कलेक्‍शन के बाद पठान की कमाई दुनियाभर में 1010 करोड़ रुपये के पार जा सकती है। हालांकि यह काफी हद तक शनिवार और रविवार के कलेक्‍शन पर निर्भर करेगा।

  • 5/5

    शनिवार को कितने कमाए पठान ने?

    बात करें फ‍िल्‍म के 32वें दिन के कलेक्‍शन की, तो sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने शनिवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 2 करोड़ रुपये जुटाए हैं, यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पर भी लेटेस्‍ट अपडेट का हमें इंतजार है।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.