विज्ञापन

Hera Pheri 3 : Twitter से Google सर्च तक हेराफेरी 3 की ‘धूम', जानें क्‍या-क्‍या हुआ

  • 1/5

    Hera Pheri 3 : Twitter से Google सर्च तक हेराफेरी 3 की ‘धूम', जानें क्‍या-क्‍या हुआ

    हेरीफेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फ‍िल्‍म ‘हेराफेरी 3' (Hera Pheri 3) की शूटिंग शुरू हो गई है। जब से यह खबर सामने आई है सोशल मीडिया पर फैंस का उत्‍साह उबाल मार रहा है। ट्विटर पर लोग अपने-अपने अंदाज में रिएक्‍ट कर रहे हैं। कई मीम्‍स भी शेयर किए जा रहे हैं। गूगल सर्च में भी बुधवार को Hera Pheri 3 ने जगह बनाई। कुछ ही घंटों में लोगों ने Hera Pheri 3 को इतना शेयर किया कि गूगल को भी ट्वीट करना पड़ गया। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी इस फ‍िल्‍म में भी नजर आएगी। सोशल मीडिया पर #HeraPheri3 ट्रेंड से जुड़ी कुछ और बातें आपको बता देते हैं।

  • 2/5

    23 साल पहले आई थी हेराफेरी

    हेरीफेरी फ्रेंचाइजी की पहली फ‍िल्‍म ‘हेराफेरी' साल 2000 में रिलीज हुई थी। फ‍िल्‍म को जानेमाने डायरेक्‍टर प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। कहानी लिखी थी नीरज वोरा ने। उसके बाद साल 2006 में आई ‘फ‍िर हेरीफेरी'। उस फ‍िल्‍म की कहानी लिखी थी नीरज वोरा ने। निर्देशन भी उन्‍होंने ही किया था। दोनों ही फ‍िल्‍में बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कामयाब रहीं। दर्शकों ने भी फ‍िल्‍मों को पसंद किया।

  • 3/5

    ना-ना करते हां हो गई अक्षय की!

    हेराफेरी और फ‍िर हेराफेरी फ‍िल्‍म के सबसे बड़े किरदार थे, राजू, श्याम और बाबूराव। इन्‍हें निभाया था अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने। हेराफेरी 3 की चर्चा कई साल पहले शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि फ‍िर हेराफेरी को निर्देश‍ित करने वाले नीरज वोरा की साल 2017 में मौत के बाद फ‍िल्‍म कुछ अटक सी गई। कहा जाता है कि जब नीरज वोरा की मौत हुई, उस दौरान वह हेराफेरी 3 पर ही काम कर रहे थे। उनके बाद फ‍िल्‍म पर काम आगे बढ़ा, लेकिन अक्षय कुमार ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया वह इस फ‍िल्‍म का हिस्‍सा नहीं है। अब अक्षय भी साथ आ गए हैं।

  • 4/5

    अचानक आई शूटिंग शुरू होने की खबर!

    हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू होने की खबर मंगलवार को अचानक सामने आई। फ‍िल्‍म की शूटिंग से जुड़ी तस्‍वीर भी सामने आई, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ फ‍िल्‍म से जुड़े बाकी लोगों को देखा जा सकता है। फोटो सामने आते ही फैंस एक्‍साइटेड हो गए और सोशल मीडिया पर रिएक्‍ट करने लगे। ट्विटर पर बड़ी संख्‍या में मीम्‍स शेयर किए जा रहे हैं।

  • 5/5

    गूगल सर्च में हेराफेरी 3 की ‘खोज'

    इंटरनेट पर लोग हेराफेरी 3 फ‍िल्‍म के बारे में सर्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हेराफेरी 3 सर्च ट्रेंड में बना हुआ है। खुद गूगल इंडिया ने इसकी तस्‍दीक करते हुए ट्वीट किया है। लिखा, ‘क्या आपने आज सर्च ट्रेंड देखे? ऐ मेरा चश्मा किधर है।' फैंस भी हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू होने पर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार सपना सच होने जा रहा है। हेराफेरी 3 की शूटिंग शुरू।' लोग इस बात से भी एक्‍साइटेड हैं कि फ‍िल्‍म में वही तिकड़ी नजर आएगी, जो उन्‍होंने हेराफेरी और फ‍िर हेराफेरी में देखी थी। तस्‍वीरें, ट्विटर और वीडियो ग्रैब से।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.