विज्ञापन

7 सालों में मनुष्य हो जाएगा अमर, जानें इस पूर्व गूगल एंजीनियर ने ऐसा क्यों कहा

  • 1/5

    7 सालों में मनुष्य हो जाएगा अमर, जानें इस पूर्व गूगल एंजीनियर ने ऐसा क्यों कहा

    एक गूगल के पूर्व एंजीनियर और कंप्यूटर साइंटिस्ट ने दावा किया है कि मानव 2030 तक अमर हो जाएंगे। दरअसल, रे कुर्जवील नाम के इस इंजीनियर का मानना है कि इंसान 2030 तक नैनोरोबोट्स बना लेंगे, जिनकी मदद से मानव शरीर की कई बीमारियां ठीक हो जाएंगी। उनका दावा है कि ये माइक्रो रोबोट उम्र बढ़ने को रोकेंगे और बीमारी को दूर करेंगे और सेलुलर स्तर पर हमारे शरीर को रिपेयर करेंगे, जिससे जीवन लंबा हो जाएगा।

  • 2/5

    7 सालों में मनुष्य हो जाएगा अमर, जानें इस पूर्व गूगल एंजीनियर ने ऐसा क्यों कहा

    कुर्जवील ने अपनी 2005 की बुक, 'द सिंगुलैरिटी इज नियर' में भविष्यवाणी की थी कि टेक्नोलॉजी 2030 तक मनुष्यों को बहुत लंबी उम्र (कभी न खत्म होने वाली जिंदगी) देने में मदद करेगी। उनका मानना है कि निकट भविष्य में नैनोरोबोट हमारी नसों में हरदम चल रहे होंगे और हमें कभी न खत्म होने वाली जिंदगी हासिल करने में मदद करेंगे। अब, एक टेक व्लॉगर Adagio द्वारा दो पार्ट में बंटी एक YouTube सीरीज में कुर्जवील की टिप्पणियां फिर से सामने आई हैं।

  • 3/5

    7 सालों में मनुष्य हो जाएगा अमर, जानें इस पूर्व गूगल एंजीनियर ने ऐसा क्यों कहा

    गूगल के पूर्व एंजीनियर ट्रांसह्यूमनिस्ट आंदोलनों को सपोर्ट करते आए हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित कई टॉपिक पर किताबें लिख चुके हैं। इन्होंने पहले भी कुछ भविष्यवाणियां की हैं, जो सटीक बैठी हैं। आप हैरान हो जाएंगे कि कुर्जवील ने कहा था कि 1999 तक उपभोक्ता अपने घरेलू कंप्यूटरों से सटीक माप और शैली के साथ अपने खुद के कपड़े डिजाइन कर सकेंगे। इसके अलावा, उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2000 तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी कंप्यूटर से हार जाएगा।

  • 4/5

    7 सालों में मनुष्य हो जाएगा अमर, जानें इस पूर्व गूगल एंजीनियर ने ऐसा क्यों कहा

    कुर्जवील का यह भी मानना ​​है कि 2045 तक, मानव हमारे द्वारा बनाई गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पूरी तरह से निर्भर हो जाएंगे। कुर्जवील को विश्वास है कि एआई 2029 तक एक वैध ट्यूरिंग टेस्ट पास करके मानवीय स्तर की बुद्धिमत्ता हासिल कर लेगा।

  • 5/5

    7 सालों में मनुष्य हो जाएगा अमर, जानें इस पूर्व गूगल एंजीनियर ने ऐसा क्यों कहा

    बता दें कि 75 वर्षीय कंप्यूटर वैज्ञानिक कुर्जवील को 1999 में टेक्नोलॉजी के लिए राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया गया था और 2022 में उन्हें नेशनल इन्वेंटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.