विज्ञापन

Filmfare Award South 2022: तेलुगू में अल्लू अर्जुन तो तमिल में सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड!

  • 1/5

    Filmfare Award South 2022: तेलुगू में अल्लू अर्जुन तो तमिल में सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड!

    रविवार, 9 अक्टूबर को साउथ के सभी फिल्मी हस्थियां एक मंच पर दिखाई दिए। हम यहां 67th Filmfare Award South 2022 की बात कर रहे हैं, जहां तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जहत के फिल्मी कलाकारों को उनके जबरदस्त काम के लिए सम्मानित किया गया। यूं तो अवॉर्ड विभिन्न कलाकारों को मिला, लेकिन इस साल का फिल्मफेयर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), सूर्या (Suriya) और सई पल्लवी (Sai Pallavi) जैसे सितारों के लिए खास रहा। आइए 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ 2022 के विनर लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

  • 2/5

    Filmfare Award South 2022: तेलुगू में अल्लू अर्जुन तो तमिल में सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड!

    तमिल फिल्म इंडस्ट्री की बात करें, तो यहां बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल) का खिताब सूर्या (सोरारई पोटरु) ने जीता, जबकि बेस्ट एक्टर लीडिंग (फीमेल) का अवॉर्ड लिजोमोल जोस (जयभीम) के झोली में गया है। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जय भीम को मिला है। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर सुधा कोंगरा (सोरारई पोटरु) रहीं। बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड जीवी प्रकाश कुमार (सोरारई पोटरु) को मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) क्रिस्टीन जोस और गोविंद वसंत (सोरारई पोटरु) रहें।

  • 3/5

    Filmfare Award South 2022: तेलुगू में अल्लू अर्जुन तो तमिल में सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड!

    तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की बात करें, तो बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)- अल्लू अर्जुन (पुष्पा: द राइज) रहें। बेस्ट एक्टर लीडिंग (फीमेल) का अवॉर्ड सई पल्लवी (लवस्टोरी) को मिला। बेस्ट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' रही, जबकि बेस्ट डायरेक्टर का खिताब सुकुमार बंदरेड्डी (पुष्पा: द राइज) को मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) सिड श्रीराम 'श्रीवल्ली' (पुष्पा: द राइज) और बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- इंद्रावति चौहान 'ऊ अंतावा' (पुष्पा: द राइज) के नाम रहा। वहीं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अल्लू अरविंद को मिला।

  • 4/5

    Filmfare Award South 2022: तेलुगू में अल्लू अर्जुन तो तमिल में सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड!

    कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)- धनंजय (बडवा रास्कल), बेस्ट एक्टर लीडिंग (फीमेल) यग्ना शेट्टी (एक्ट 1978), बेस्ट फिल्म- एक्ट 1978, बेस्ट डायरेक्टर- राज बी शेट्टी (गरुड गमन वृषभ वाहन), बेस्ट म्यूजिक एल्बम- वासुकी वैभव (बडावा रास्कल), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- रघु दीक्षित 'मले मले मलेये' (निन्ना सनिहाके), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- अनुराधा भट्ट 'धीरा सम्मोहगारा' (बिच्चुगट्टी) और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- अल्लू अरविंद के नाम रहा।

  • 5/5

    Filmfare Award South 2022: तेलुगू में अल्लू अर्जुन तो तमिल में सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड!

    मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बेस्ट फिल्म- अयप्पनम कोशियम, बेस्ट एक्टर लीड रोल (मेल) - बीजू मेनन (अयप्पनम कोशियम), बेस्ट एक्टर लीड रोल (फीमेल)- निमिशा सजयन (द ग्रेट इंडियन किचन), बेस्ट डायरेक्टर- सेना हेगड़े (थिंकलाजचा निश्चयम), बेस्ट म्यूजिक एल्बम- एम जयचंद्र (सूफियम सुजातयम), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- शहबाज अमन (आकाशमायावले) और बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- केएस चित्रा (थीरामे) (मालिक) के नाम रहा।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.