विज्ञापन

Elon Musk ने अपने कुत्ते को बनाया नया Twitter CEO, कहा 'दूसरे वाले से अच्छा है!'

  • 1/5

    Elon Musk ने अपने कुत्ते को बनाया नया Twitter CEO, कहा 'दूसरे वाले से अच्छा है!'

    ट्विटर (Twitter) के मुख्य कार्यकारी एलन मस्क ने बुधवार को कहा था कि 2023 के अंत ट्विटर चलाने के लिए किसी एक सही व्यक्ति को खोजने के लिए "अच्छा समय" होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि साल के अंत तक ट्विटर काफी हद तक स्थिर हो जाएगा। उन्होंने हाल ही में बड़े मजाकिया अंदाज में ट्विटर के "नए CEO" को ढूंढने की बात करते हुए अपने पालतू कुत्ते Floki की तस्वीर भी पोस्ट की।

  • 2/5

    Elon Musk ने अपने कुत्ते को बनाया नया Twitter CEO, कहा 'दूसरे वाले से अच्छा है!'

    Elon ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुर्सी में बैठे अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर को पोस्ट किया और लिखा कि वह [कुत्ता] "दूसरे व्यक्ति की तुलना में बहुत बेहतर हैं।" मस्क द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनका शीबा इनू (ब्रीड) का कुत्ता सीईओ की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। पालतू कुत्ते को ट्विटर-ब्रांडेड ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है, जिस पर CEO लिखा हुआ है। इस डॉग के सामने कुछ डॉक्यूमेंट और एक छोटा लैपटॉप रखा है। (Image Credit: Twitter/ @elonmusk)

  • 3/5

    Elon Musk ने अपने कुत्ते को बनाया नया Twitter CEO, कहा 'दूसरे वाले से अच्छा है!'

    इस फोटो को शेयर करते हुए हुए मस्क ने लिखा, "ट्विटर का नया सीईओ अद्भुत है।" इसके बाद उन्होंने एक अन्य फॉलो-अप ट्वीट में लिखा, "उस दूसरे आदमी से बहुत बेहतर!" इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, "यह नंबरों के साथ बहुत अच्छा है!" इसके बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, "और [Floki के पास] स्टाइल है"

  • 4/5

    Elon Musk ने अपने कुत्ते को बनाया नया Twitter CEO, कहा 'दूसरे वाले से अच्छा है!'

    उनके इन पोस्ट के बाद ट्विटर पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे लगता है कि वह अकेला ही पागल था जो काम ले सकता था।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मिस्टर सीईओ, क्या आप अगले तिमाही परिणामों पर कोई टिप्पणी करना चाहेंगे: हां, भाउ भाउ।" तीसरे यूजर ने लिखा, "फ्लोकी गेंद लाने से लेकर इंटर्न के लिए कॉफी लाने तक कैसे प्रेरित हुआ। मैं उसके जैसा बनना चाहता हूं जब मैं बड़ा हो जाऊंगा!"

  • 5/5

    Elon Musk ने अपने कुत्ते को बनाया नया Twitter CEO, कहा 'दूसरे वाले से अच्छा है!'

    अक्टूबर 2022 में मस्क ने मुख्य कार्यकारी पराग अग्रवाल को निकाल दिया था। अग्रवाल टेस्ला प्रमुख को एक अधिग्रहण सौदे की शर्तों को छोड़कर भागने को लेकर अदालत में ले गए थे। एलन ने कंपनी के $44 बिलियन के अधिग्रहण के बाद पिछले अक्टूबर में भारतीय मूल के नेड सहगल और कानूनी नीति प्रमुख विजया गड्डे को भी बर्खास्त कर दिया था। मस्क ने इसके बाद ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.