विज्ञापन

Bholaa Collection Day 2 : अजय-तब्‍बू की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन दूसरे दिन हुआ कम! जानें कितने कमाए

  • 1/6

    Bholaa Collection Day 2 : अजय-तब्‍बू की फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन दूसरे दिन हुआ कम! जानें कितने कमाए

    Bholaa Box Office Collection Day 2 : अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म ‘भोला' (Bholaa) सिनेमाघरों में दम दिखा रही है। फ‍िल्‍म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई की थी। दूसरे दिन कलेक्‍शन में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन वह फ‍िर भी संतोषजनक रहा। दर्शक कई महीनों से भोला (Bholaa) की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। आंकड़े बता रहे हैं कि भोला, बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शनिवार और रविवार का दिन इस फ‍िल्‍म के लिए अहम होने वाला है। दो दिनों में भोला ने अच्‍छी कमाई की, तो वीकेंड तक यह भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।

  • 2/6

    तमिल फ‍िल्‍म ‘कैथी' का रीमेक है ‘भोला'

    ‘भोला' साल 2019 में आई तमिल फ‍िल्‍म 'कैथी' का ऑफ‍िशियल रीमेक है। ट्रेलर देखकर ही पता लग गया था कि फ‍िल्‍म को उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर सेट किया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक यूजर ने भोला को पठान (Pathaan) से भी बेहतर बता दिया था। अपने ट्वीट में यूजर ने लिखा था कि फ‍िल्‍म का निर्देशन, विजुअल्‍स और सिनेमैटोग्राफी देखी जाए तो भोला फ‍िल्‍म पठान से कहीं ज्‍यादा बेहतर है।

  • 3/6

    चर्चित कलाकार हैं फ‍िल्‍म में

    भोला में कई नामचीन कलाकार हैं। दीपक डोबरियाल, शरद केलकर, गजराज राव और संजय मिश्रा भी फ‍िल्‍म में दिखाई दिए हैं। फ‍िल्‍म को 3D के साथ-साथ IMAX में रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया में लोग इस फ‍िल्‍म के बारे में काफी बात कर रहे हैं। फैंस को फिल्म में अजय देवगन का लुक काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फ‍िल्‍म के एक्‍शन सीन्‍स, डायलॉग और गानों की तारीफ हो रही है।

  • 4/6

    पहले दिन कितने कमाए फ‍िल्‍म ने

    भोला के फर्स्‍ट डे कलेक्‍शन को लेकर इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है। कहा है कि भोला ने सभी भाषाओं के लिए पहले दिन भारत में 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह अनुमान है। गैजेट्स 360 हिंदी कलेक्‍शन के आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है। इंडस्‍ट्री उम्‍मीद जता रही है कि फ‍िल्‍म वीकेंड में अच्‍छा कलेक्‍शन कर सकती है, जो रविवार तक भोला का कलेक्‍शन 50 करोड़ रुपये के पार पहुंचा सकती है।

  • 5/6

    दूसरे दिन कितने कमाए फ‍िल्‍म ने

    भोला के कलेक्‍शन में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। Sacnilk ने बताया है कि फ‍िल्‍म ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 7.4 करोड़ रुपये कमाए। इसकी एक वजह शुक्रवार का दिन हो सकता है। गुरुवार को रामनवमी की छुट्टी ने फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन को जो उछाल दिया, शुक्रवार को वर्किंग डे से वह कम हो गया। दो दिनों में भोला ने 18.6 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार और रविवार को यह फ‍िल्‍म और अच्‍छा प्रदर्शन कर सकती है।

  • 6/6

    वीकेंड पर पता चलेगा करोबार

    भोला दर्शकों के बीच कितना खरा उतरती है, इसका पता वीकेंड पर चलेगा। गुरुवार को फ‍िल्‍म को रामनवमी की छुट्टी का फायदा मिला होगा। शुक्रवार वर्किंग डे है, जबकि शनिवार-रविवार को दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में फ‍िल्‍म देखने जुट सकती है। ऐसा नहीं हुआ तो मेकर्स को झटका लगना तय है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इस वक्‍त रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म तू झूठी मैं मक्‍कार भी मौजूद है। देखना होगा कि दर्शकों का रुख किस फ‍िल्‍म की ओर रहता है। तस्‍वीरें, @ajaydevgn से।

बेस्ट मोबाइल फोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.