एक चार्जर से लैपटॉप, फोन, टैबलेट सब चार्ज! Stuffcool Zeno 100W चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च

Stuffcool Zeno 100W डेस्कटॉप चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च हुआ है, जो एक साथ कई डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 18:53 IST
ख़ास बातें
  • 100W आउटपुट के साथ एक साथ चार डिवाइस चार्ज
  • रिट्रैक्टेबल Type-C केबल से डेस्क सेटअप रहेगा क्लीन
  • PD 3.0 और Samsung फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल

Photo Credit: Stuffcool

Stuffcool ने भारत में अपना नया Zeno 100W डेस्कटॉप चार्जिंग स्टेशन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मल्टी-डिवाइस चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है और एक साथ लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य एक्सेसरीज को चार्ज करने की सुविधा देता है। इसमें 100W तक का टोटल आउटपुट, 2 USB Type-C पोर्ट, 1 USB-A पोर्ट और एक बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह MacBook Pro, Windows लैपटॉप और अन्य USB डिवाइसेज को सपोर्ट करता है।

Stuffcool Zeno 100W की कीमत भारत में 4,199 रुपये रखी गई है। यह व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसे Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। डिवाइस पर 6 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।

Advertisement

चार्जिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें दो USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं जो PD 3.0 और PPS सपोर्ट के साथ आते हैं और 100W तक आउटपुट दे सकते हैं। इसके अलावा USB-A पोर्ट में 18W तक का आउटपुट मिलता है, जो Quick Charge 3.0 सपोर्ट करता है। यह Samsung Super Fast Charging 2.0 को भी सपोर्ट करता है, जिससे कंपैटिबल डिवाइसेज तेजी से चार्ज हो सकते हैं।

इस चार्जिंग स्टेशन की खास बात इसका बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल है, जो 65W तक आउटपुट सपोर्ट करता है। यह केबल 93cm तक एक्सटेंड हो सकता है और इस्तेमाल के बाद वापस यूनिट के अंदर चला जाता है, जिससे डेस्क सेटअप साफ और मैनेज्ड रहता है। कुल मिलाकर इसमें चार आउटपुट मिलते हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइसेज चार्ज किए जा सकते हैं।

डिवाइस में इंटेलिजेंट पावर डिस्ट्रीब्यूशन फीचर भी दिया गया है, जो कनेक्टेड डिवाइसेज के हिसाब से पावर को बैलेंस करता है। इसका साइज 9.68 × 9.3 × 2.8 cm है और वजन करीब 233 ग्राम है। इसमें LED चार्जिंग इंडिकेटर भी दिया गया है और यह BIS सर्टिफाइड है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोडक्ट भारत में ही मैन्युफैक्चर किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.