Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha 2-in-1 कन्वर्टिबल लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha कंपनी की यूएस वेबसाइट पर प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसका Intel Core i5 प्रोसेसर वाला वेरिएंट $849 (लगभग 63,000 रुपये) से शुरू है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2021 14:56 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की यूएस वेबसाइट पर प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है यह लैपटॉप
  • Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha में एल्यूमीनियम बिल्ड दी गई है
  • लैपटॉप के Intel Core i5 प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत लगभग 63,000 रुपये है

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha लैपटॉप में 2-in-1 कन्वर्टिबल डिजाइन है।

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha लैपटॉप यूएस में लॉन्च हो चुका है। साउथ कोरियन टेक कंपनी ने इस लैपटॉप को सीधे ही अपनी यूएस की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया है। Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Book, Galaxy Book Pro, Galaxy Book Pro 360, और Galaxy Book Odyssey के लॉन्च के समय सैमसंग ने Galaxy Book Flex 2 Alpha के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। यह पिछले साल आए Galaxy Book Flex Alpha का सक्सेसर है और उसी की तरह इसमें 2-in-1 परिवर्तनीय डिजाइन में दिया गया है। सैमसंग ने इसमें 11वीं जेनरेशन का Intel Core i5/ Core i7 प्रोसेसर दिया है।
 

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha price, availability

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha कंपनी की यूएस वेबसाइट पर प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसका Intel Core i5 प्रोसेसर वाला वेरिएंट $849 (लगभग 63,000 रुपये) से शुरू है, वहीं Intel Core i7 प्रोसेसर वाला वेरिएंट $1,049 (लगभग 77,700 रुपये) में उपलब्ध है। ये दोनों ब्लैक और सिल्वर कलर ऑपशन्स में उपलब्ध हैं। यूएस के ग्राहक ट्रेड-इन ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं जो कि $499 (लगभग 37,000 रुपये) से शुरू होते हैं।
 

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha specifications

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha लैपटॉप में 2-in-1 कन्वर्टिबल डिजाइन है। इसमें 13.3 इंच की QLED full-HD (1,920x1,080 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्पले है। यह इन-डोर मोड में 400 निट्स की ब्राइटनेस देती है। आउट-डोर मोड में यह 600 निट्स की ब्राइटनेस देती है। भीतरी फीचर्स की बात करें तो इसमें 11th-generation Intel Core i5/ Core i7 प्रोसेसर है। Intel Core i5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट में 8जीबी LPDDR4x RAM है और 256 जीबी की SSD स्टोरेज है। वहीं Intel Core i7 CPU के साथ 16 जीबी की LPDDR4x RAM और 512 जीबी की SSD स्टोरेज है।

Samsung Galaxy Book Flex 2 Alpha में एल्यूमीनियम बिल्ड दी गई है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड है और बड़ा ग्लास ट्रैकपैड है। लैपटॉप में 720p वेबकैम है। साउंड के लिए इसमें ड्यूल एर्रे माइक्रोफोन हैं और 1.5 W के स्टीरियो स्पीकर हैं। इसमें Dolby Atmos ऑडियो का भी सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह लैपटॉप Windows 10 Home पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth v5.1 है। वहीं दो USB 3.2 Type-A पोर्ट और एक  USB Type-C पोर्ट है। इसके अलावा लैपटॉप में एक HDMI पोर्ट के साथ ही microSD कार्ड स्लॉट और एक 3.5mm का हे़डफोन जैक है। साइज में यह 12x7.95x0.55 इंच का है और इसका भार 2.62 पाउंड (लगभग 1.18 किलोग्राम) है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

256GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल इंटीग्रेटिड आइरिस एक्सइ

वज़न

1.18 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.