Redmi A27 2026 लॉन्च: 27 इंच का फुल HD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और दमदार कलर एक्यूरेसी

Redmi A27 2026 मॉनिटर फिलहाल चीन में CNY 649 (लगभग 7,900 रुपये) की रेगुलर कीमत पर लिस्ट किया गया है, लेकिन CNY 469 (लगभग 5,700 रुपये) के प्री-सेल ऑफर के तहत इसे डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अगस्त 2025 14:47 IST
ख़ास बातें
  • 27 इंच की IPS स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 99% sRGB कलर कवरेज
  • प्री-सेल ऑफर में सिर्फ CNY 469 (लगभग 5,700 रुपये) में मिल रहा है मॉनिटर
  • थ्री-साइड नैरो बेजल डिजाइन वाले मॉनिटर में VESA माउंट सपोर्ट भी शामिल

Redmi A27 2026 में VESA माउंट सपोर्ट और 5° से 15° तक टिल्ट एडजस्टेबल स्टैंड भी दिया गया है

Photo Credit: Redmi

Redmi ने चीन में अपना नया बजट मॉनिटर Redmi A27 2026 लॉन्च कर दिया है, जो डेली यूज के साथ-साथ बेसिक डिजाइनिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए भी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो लो बजट में एक बड़ा और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहते हैं। 27-इंच IPS स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 99% sRGB कलर कवरेज जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ यह मॉनिटर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Redmi A27 2026 मॉनिटर फिलहाल चीन में CNY 649 (लगभग 7,900 रुपये) की रेगुलर कीमत पर लिस्ट किया गया है, लेकिन CNY 469 (लगभग 5,700 रुपये) के प्री-सेल ऑफर के तहत इसे डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। यह एक स्लीक ब्लैक फिनिश में आता है और फिलहाल इसकी इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसका डिजाइन मिनिमलिस्ट है और “थ्री-साइड नैरो बेजल” सेटअप इसे मल्टी-स्क्रीन यूज के लिए परफेक्ट बनाता है। इसमें VESA माउंट सपोर्ट और 5° से 15° तक टिल्ट एडजस्टेबल स्टैंड भी दिया गया है।

Redmi A27 2026 में एक 27-इंच की फुल HD (1920x1080 पिक्सल) रिजॉलूशन वाला IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका 178-डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल इसे बेहतर मल्टी-व्यू एक्सपीरियंस के लिए उपयुक्त बनाता है। कलर एक्यूरेसी के मामले में भी यह मॉनिटर काफी मजबूत है। कंपनी के मुताबिक इसमें 99% sRGB कवरेज और 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट मौजूद है। 

हर यूनिट को फैक्ट्री-कैलिब्रेटेड किया गया है और इसका ΔE वैल्यू 1 से कम है, जिससे कलर आउटपुट में ज्यादा एक्यूरेसी मिलती है। इसके अलावा, मॉनिटर में 300 निट्स ब्राइटनेस, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 6ms रिस्पॉन्स टाइम भी दिया गया है। 8-bit कलर डेप्थ सपोर्ट (6-bit + FRC के जरिए) इसे एंट्री-लेवल डिजाइन और कंटेंट कंजम्प्शन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।

Redmi A27 2026 की कीमत कितनी है?

इसकी रेगुलर कीमत CNY 649 (लगभग 7,900 रुपये) है, लेकिन प्री-सेल में इसे CNY 469 (लगभग 5,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

क्या Redmi A27 2026 भारत में लॉन्च होगा?

फिलहाल इसे केवल चीन में लॉन्च किया गया है। इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

Redmi A27 2026 किस यूजर के लिए बेहतर है?

यह मॉनिटर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो बेसिक डिजाइनिंग, ऑफिस वर्क और कैजुअल गेमिंग के लिए एक सस्ता और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं।

Redmi A27 2026 की डिस्प्ले क्वालिटी कैसी है?

Redmi A27 2026 में 27-इंच Full HD IPS स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 99% sRGB कवरेज और 300 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

Redmi A27 2026 में कौन-कौन से पोर्ट्स या कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं?

अभी तक पब्लिक डिटेल्स में कनेक्टिविटी पोर्ट्स की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें HDMI और VGA/DP जैसे बेसिक ऑप्शन मिल सकते हैं।

क्या Redmi A27 2026 VESA माउंट सपोर्ट करता है?

हां, Redmi A27 2026 मॉनिटर VESA माउंट कम्पैटिबल है और इसका स्टैंड 5° से 15° टिल्ट एडजस्टमेंट को भी सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.