₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट

Primebook 3 Max भारत में ₹35,990 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसमें 8GB RAM, 15.6 इंच डिस्प्ले और 60.3Wh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत भारत में ₹35,990 रखी गई है
  • लैपटॉप में MediaTek Genio 720 प्रोसेसर और 8GB RAM मिलेगी
  • 60.3Wh बैटरी कंपनी के मुताबिक 12 घंटे तक चल सकती है

Primebook 3 Max का इंडिया प्राइस ₹35,990 है

Photo Credit: Primebook

Primebook ने भारत में अपनी नई लैपटॉप सीरीज की शुरुआत करते हुए Primebook 3 Max को पेश किया है। यह कंपनी की तीसरी पीढ़ी की लैपटॉप सीरीज का पहला मॉडल है। इसमें MediaTek Genio 720 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा 60.3Wh बैटरी, 36W USB-C चार्जिंग, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, नया हार्डवेयर पिछली पीढ़ी के मुकाबले 40 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है।

Primebook 3 Max में MediaTek Genio 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दो A78 कोर 2.6GHz और छह A55 कोर 2.0GHz की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को microSD के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1,920 x 1,080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 250 निट्स है। बैटरी की बात करें तो इसमें 60.3Wh की बैटरी मिलती है, जिसे कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए 36W USB-C सपोर्ट दिया गया है।

Primebook 3 Max में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 के अलावा USB-C 3.2, USB-C 2.0, USB-A 3.2 और USB-A 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। इसमें microSD कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP वेबकैम दिया गया है, जो 30fps पर 1440p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा डुअल माइक्रोफोन, स्टीरियो स्पीकर और बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है।

Primebook 3 Max में कंपनी का PrimeOS दिया गया है, जिसमें PrimeOffice नाम का ऑफलाइन-फर्स्ट प्रोडक्टिविटी सूट मिलता है। इसके जरिए डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन तैयार किए जा सकते हैं। PrimeLinux के जरिए VS Code, GIMP, LibreOffice, Firefox, Arduino IDE और Postman जैसे सॉफ्टवेयर का सपोर्ट मिलता है। वहीं PrimeSecurity और Task Manager सिस्टम और ऐप्स की निगरानी में मदद करते हैं। PrimeX Cloud PC के जरिए Windows सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का विकल्प है, जबकि PrimeAGNT ऑपरेटर AI फीचर भी दिया गया है।

Advertisement

Primebook 3 Max price, availability

Primebook 3 Max की सेल भारत में 1 अक्टूबर 2026 के आसपास शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत ₹35,990 रखी गई है। इसे Amazon, Flipkart और Primebook की वेबसाइट के अलावा दिल्ली-NCR और बेंगलुरु के Bajaj Electronics स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में यह Sangeetha Mobiles और Pai International स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days के दौरान लैपटॉप पर डिस्काउंटेड कीमत मिलने की भी जानकारी दी गई है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.