7 फरवरी को OnePlus 11 सीरीज के साथ लॉन्च हो रहा है OnePlus Keyboard! फोटो हुई लीक

OnePlus ने अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है, जो पुष्टि करती है कि प्रोडक्ट वर्तमान में टेस्टिंग फेज में है, जिसका फरवरी में लॉन्च होगा और मार्च में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2023 21:28 IST
ख़ास बातें
  • 7 फरवरी को OnePlus अपना अपकमिंग कीबोर्ड भारत में लॉन्च कर सकती है
  • अपकमिंग OnePlus Keyboard की तस्वीर को भी लीक किया गया है
  • वनप्लस कीबोर्ड को Mac और Windows दोनों के लिए डिजाइन किया गया है
OnePlus अपनी बिल्कुल नई प्रोडक्ट लाइनअप में मौजूद एक मैकेनिकल कीबोर्ड को कथित तौर पर 7 फरवरी को लॉन्च करने वाली है। पिछले कुछ समय से कंपनी इस अपकमिंग कीबोर्ड को टीज कर रही थी, लेकिन इसके लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया गया था। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज OnePlus 11 के साथ भारत में इस कीबोर्ड को लॉन्च करने वाली है। इसी रिपोर्ट में इस कीबोर्ड की तस्वीर को भी लीक किया गया है।

91Mobiles की रिपोर्ट में एक टिप्सटर का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि OnePlus अपने बिल्कुल नए Keyboard को भारत में 7 फरवरी को होने वाले इवेंट में लॉन्च करने वाली है, जिसमें कंपनी अपनी फ्लैगशिप OnePlus 11 स्मार्टफोन सीरीज को भी लॉन्च करेगी।
Advertisement

इसी रिपोर्ट में अपकमिंग OnePlus Keyboard की तस्वीर को भी शेयर किया गया है, जिसमें इसके डिजाइन का अंदाजा मिलता है। देखने से साफ पता चलता है कि यह मैकेनिकल कीबोर्ड होगा। तस्वीर में कीबोर्ड और ज्यादातर कीज (Keys) का रंग सफेद है और एक्सेंट के लिए 'Enter' की (key) का रंग पीला किया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि कीबोर्ड कितने रंग कॉन्बिनेशन के साथ आने वाला है। 
 

Photo Credit: 91Mobiles

इसके में एक लाल रंग का नॉब भी दिखाई दे रहा है, जिसके पावर बटन के साथ-साथ कुछ अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल होने की उम्मीद है। वर्तमान में कई कीबोर्ड में इस तरह के नॉब देखने को मिलते हैं, जो या तो कीबोर्ड को विभिन्न डिवाइस पर स्विच करने के काम आते हैं, या वॉल्यूम कम व ज्यादा करने जैसे फंक्शन पूरा करते हैं।
Advertisement

OnePlus ने अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है, जो पुष्टि करती है कि प्रोडक्ट वर्तमान में टेस्टिंग फेज में है, जिसका फरवरी में लॉन्च होगा और मार्च में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होगा। इसके अलावा, इसमें यह भी बताया गया है कि अपकमिंग कीबोर्ड 'डबल गैस्केट-माउंटेड डिजाइन' और कस्टम-मेड लेआउट और प्रोफाइल से लैस होगा।

वनप्लस कीबोर्ड को मैक और विंडोज दोनों पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है और यह Linux के साथ भी कंपेटिबल है। कीबोर्ड में हॉट-स्वैपेबल स्विच और ओपन-सोर्स फर्मवेयर शामिल है। कीबोर्ड RGB लाइटिंग को भी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.