Infinix INBook X3 Slim लैपटॉप 16GB रैम और 1TB SSD के साथ 22 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Infinix INbook X3 Slim लैपटॉप को भारत में 22 अगस्त को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 22:22 IST
ख़ास बातें
  • Infinix INbook X3 Slim लैपटॉप को भारत में 22 अगस्त को लॉन्च होगा
  • लैपटॉप 14.8 mm पतला और 1.24 किलोग्राम वजनी होगा
  • इसमें डुअल-टोन फिनिश मिलती है और चेसिस एल्यूमीनियम अलॉय से बनी है

Infinix InBook X3 Slim मौजूदा Infinix InBook X2 Slim का सक्सेसर होगा

Infinix भारत में अपने नए लैपटॉप, Infinix INBook X3 Slim को 22 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। जैसे कि मॉडल नेम से पता चलता है, अपकमिंग लैपटॉप स्लिम डिजाइन से लैस होगा। हालांकि, हार्डवेयर के मामले में कंपनी ने कोई कंजूसी नहीं की है। लॉन्च से पहले Flipkart पर लाइव की गई माइक्रोसाइट पर Infinix ने INBook X3 Slim के लगभग सभी अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है। Infinix X2 Slim का सक्सेसर 14-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें Intel के i3, i5 और i7 प्रोसेसर के ऑप्शन मिलेंगे। लैपटॉप 16GB तक रैम और 1TB तक SSD से लैस होगा। इसकी एक अन्य खासियत 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Infinix INbook X3 Slim लैपटॉप को भारत में 22 अगस्त को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस प्रोडक्ट की एक माइक्रोसाइट (केवल मोबाइल ऐप पर दिखाई देने वाली) लाइव की है। फिलहाल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन (रेड, ब्लू और सिल्वर) का खुलासा कर दिया गया है।
माइक्रोसाइट के अनुसार, Infinix INbook X3 Slim की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका स्लिम डिजाइन है। लैपटॉप 14.8 mm पतला और 1.24 किलोग्राम वजनी होगा। यह पिछले X2 Slim लैपटॉप के समान है। इसमें डुअल-टोन फिनिश मिलती है और चेसिस एल्यूमीनियम अलॉय से बनी है। 

INbook X3 स्लिम में FHD रिजॉल्यूशन और 300 nits पीक ब्राइटनेस से लैस 14-इंच डिस्प्ले मिलेगा। इसमें डुअल स्टार-लाइट फ्लैश से लैस वेबकैम मिलेगा। लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ आएगा। इसमें DTS द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे।

पावर की बात करें, तो Infinix INbook X3 Slim में 12वीं पीढ़ी के Intel Core प्रोसेसर मिलेंगे। लैपटॉप 4.4GHz तक की मैक्सिमम फ्रीक्वेंसी से लैस Core i3, i5 और i7 ऑप्शन से लैस होंगे। डिवाइस 16G रैम और 1T SSD स्टोरेज के साथ आएंगे। लैपटॉप 50Wh बैटरी यूनिट के साथ आएगा, जो USB-C पोर्ट के जरिए 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें प्री-इंस्टॉल्ड Windows 11 OS दिया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.