एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S

Huawei ने MateBook Pro S लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे हल्का PC है। इसमें 798 ग्राम वजन, 14.2-इंच 3.1K डिस्प्ले, Kirin XE90 चिपसेट, Wi-Fi 7+ और AI फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 19:59 IST
ख़ास बातें
  • इसका वजन 798 ग्राम है और कंपनी इसे दुनिया का सबसे हल्का PC बता रही है
  • लैपटॉप में 14.2-इंच 3.1K Privacy Display, Kirin XE90 चिप और Wi-Fi 7+ है
  • इसकी शुरुआती कीमत 7,999 युआन (करीब 1.12 लाख रुपये) है

Huawei MateBook Pro S सिर्फ 798 ग्राम वजन और 3.1K डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपना नया MateBook Pro S लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे हल्का PC है, जिसका वजन केवल 798 ग्राम है। नया लैपटॉप 14.2-इंच 3.1K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Kirin XE90 चिपसेट, Wi-Fi 7+ और HarmonyOS फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें पहली बार Privacy Screen Edition और Collector's Edition भी पेश किए गए हैं। लैपटॉप में Wi-Fi 7+ और Quad Antenna Design दिया गया है, जिससे कंपनी 1000 मीटर तक लंबी दूरी की नेटवर्क कनेक्टिविटी का दावा करती है। Huawei ने इस लैपटॉप में नया Celia Task System भी जोड़ा है, जो वेबसाइट तैयार करने, फॉर्म भरने और वीकली रिपोर्ट लिखने जैसे AI आधारित कार्यों में मदद कर सकता है।

Huawei MateBook Pro S की शुरुआती कीमत 7,999 युआन (करीब 1.12 लाख रुपये) है, जिसमें 16GB + 512GB कॉन्फिगरेशन मिलेगा। इसके अलावा 24GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 8,999 युआन (करीब 1.26 लाख रुपये) और 24GB + 1TB मॉडल 10,499 युआन (लगभग 1.48 लाख रुपये) में उपलब्ध होगा। 

वहीं, PaperMatte Edition भी है, जिसकी कीमत 9,999 युआन (करीब 1.40 लाख रुपये), Privacy Screen Edition की शुरुआती कीमत 10,299 युआन (लगभग 1.45 लाख रुपये) और Collector's Edition की कीमत 14,999 युआन (करीब 2.11 लाख रुपये) रखी गई है। MateBook Pro S की बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी, जबकि Privacy Screen Edition और Collector's Edition 28 अगस्त से उपलब्ध होंगे। इसे Midsummer Purple, Dawn Yellow, Smoke Gray, Velvet White और Feather Black जैसे पांच रंगों में लॉन्च किया गया है।

Huawei MateBook Pro S की सबसे बड़ी खासियत इसका 798 ग्राम वजन और 11.9mm पतला डिजाइन है। कंपनी ने इसमें नया Cloud Falcon Architecture इस्तेमाल किया है, जिससे लैपटॉप हल्का होने के साथ मजबूत भी बना रहता है। लैपटॉप में 14.2-इंच 3.1K Privacy Display दी गई है, जो आसपास बैठे लोगों से स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करती है। इसमें ऐसा फीचर भी दिया गया है, जो किसी के स्क्रीन देखने की कोशिश करने पर यूजर को अलर्ट करता है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस, P3 Wide Color Gamut, HDR Vivid और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, एक Privacy Switch भी दिया गया है, जिससे यूजर एक क्लिक में प्राइवेसी मोड ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए Huawei MateBook Pro S में नया Kirin XE90 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 20% बेहतर प्रदर्शन देता है। इसके साथ Ark Engine भी मिलता है, जो ऐप लॉन्च, मल्टीटास्किंग और सिस्टम ट्रांजिशन को स्मूद बनाने में मदद करता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 7+ और Quad Antenna Design दिया गया है, जिससे कंपनी 1000 मीटर तक लंबी दूरी की नेटवर्क कनेक्टिविटी का दावा करती है। इसके अलावा इसमें 66W रिवर्स चार्जिंग, 6 माइक्रोफोन (10 मीटर तक वॉयस पिकअप), और 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।

Huawei ने इस लैपटॉप में नया Celia Task System भी जोड़ा है, जो वेबसाइट तैयार करने, फॉर्म भरने और वीकली रिपोर्ट लिखने जैसे AI आधारित कार्यों में मदद कर सकता है। वहीं, HarmonyOS Connect की मदद से फाइल ट्रांसफर और दूसरे Huawei डिवाइस से कनेक्टिविटी को भी आसान बनाया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.