Amazon Great Indian Festival 2022 Sale: 30 हजार के अंदर अमेजन सेल में ये हैं बेस्ट लैपटॉप डील्स

Amazon Great Indian Festival 2022 Sale: Acer Extensa 15 को अमेजन में 31,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, Redmi Book 15 के 11th Gen Intel Core i3 वेरिएंट को इस ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के दौरान 28,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 सितंबर 2022 01:19 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहक सेल के दौरान SBI कार्ड के जरिए एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं
  • RedmiBook 15 का 11th Gen Intel Core i3 वेरिएंट 28,990 रुपये में लिस्ट
  • Lenovo IdeaPad Slim 1 का AMD Ryzen 3 वेरिएंट 29,990 रुपये में बिक्री पर

Amazon Great Indian Festival 2022 Sale: इस सेल के दौरान लैपटॉप पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

Amazon Great Indian Festival 2022 Sale: अमेजन की साल की सबसे बड़ी सेल शुरू चल रही है और इसमें लगभग सभी कैटेगरी में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। कीमत में छूट के साथ-साथ डील्स को और आकर्षक बनाने के लिए ई-कॉमर्स दिग्गज ने बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध कराए हैं। इस सेल के दौरान लैपटॉप पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन ने Redmi, Lenovo, Asus, Dell आदि ब्रांड्स के लैपटॉप की कीमतों में तो कटौती की ही है और साथ ही ग्राहक सेल के दौरान SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड या EMI का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। 

हमने यहां आपके लिए Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान 30 हजार से कम कीमत में मिलने वाले टॉप बजट लैपटॉप डील्स को इकट्ठा किया है।
Advertisement
 

Top budget laptop deals during Amazon Great Indian Festival 2022

 

Redmi Book 15

Redmi Book 15 के 11th Gen Intel Core i3 वेरिएंट को इस ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के दौरान 28,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा, जिसके बाद इस लैपटॉप की इफेक्टिव कीमत 28,490 रुपये हो जाएगी। लैपटॉप में 8GB रैम और 256GB SSD मिलती है। यह Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। लैपटॉप में 15.6-इंच की FHD डिस्प्ले मिलता है, जो एंटी ग्लेयर पैनल के साथ आता है। इसमें फ्री MS Office भी मिलता है। लैपटॉप स्लिम प्रोफाइल में आता है और इसका वजन 1.8 किलोग्राम है।

यहां से खरीदें: Redmi Book 15
 

Lenovo IdeaPad Slim 1

Lenovo IdeaPad Slim 1 के AMD Ryzen 3 3250U वेरिएंट को Great Indian Festival Sale के दौरान Amazon में 29,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यदि आप इसे खरीदते समय SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,750 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 28,240 रुपये हो जाएगी। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप 8GB रैम और 512GB SSD के साथ आता है। इसमें Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और साथ ही ग्राहकों को मुफ्त में 3 महीनों के लिए Office 2021 मिलेगा। लैपटॉप बेहद स्लिम है और इसका वजन मात्र 1.6 किलोग्राम है।
Advertisement

यहां से खरीदें: Lenovo IdeaPad Slim 1
Advertisement
 

Dell New Inspiron 3525

लिस्ट में तीसरी लैपटॉप डील Dell New Inspiron 3525 है, जो Intel Athlon Silver 3050U प्रोसेसर के साथ आता है। अमेजन इस ग्रेट इंडिया सेल के दौरान इस लैपटॉप को 29,990 रुपये में बेच रहा है। यदि आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इस लैपटॉप की इफेक्टिव कीमत 28,490 रुपये हो जाएगी। लैपटॉप Windows 11 के साथ आता है और इसके साथ Office 2021 फ्री मिलता है। इसमें 8GB GDDR4 रैम के साथ 256GB SSD मिलती है। लैपटॉप Radeon Graphics के साथ आता है और इसमें 15.6-इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इसका वजन 1.68 किलोग्राम है।

यहां से खरीदें: Dell New Inspiron 3525
Advertisement
 

ASUS VivoBook 14 (2021)

अमेजन सेल में मिलने वाली अगली डील ASUS VivoBook 14 (2021) है, जो 10th Gen Intel Core i3-1005G1 प्रोसेसर के साथ आता है। यूं तो यह अमेजन में 31,790 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन इस सेल के दौरान आप इसे SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 1,500 रुपये सस्ता, यानी 30,290 रुपये में खरीद सकते हैं। लैपटॉप 8GB रैम और 256GB SSD के साथ आता है और इसके साथ Office 2021 मुफ्त मिलता है। यह Windows 11 के साथ आता है और इसका वजन 1.6 किलोग्राम है।

यहां से खरीदें: ASUS VivoBook 14 (2021)
Advertisement
 

Acer Extensa 15

Acer Extensa 15 को अमेजन में 31,990 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि आप चिंतित न हो, क्योंकि SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए आप इस लैपटॉप को 1,500 रुपये के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ 30,490 रुपये में खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 8GB रैम और 512GB SSD के साथ जोड़ा गया है। यह Windows 11 पर चलता है। इसका डिस्प्ले साइज 15.6-इंच है और यह FHD पैनल से लैस है। लैपटॉप का वजन 1.7 किलोग्राम है।

यहां से खरीदें: Acer Extensa 15

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  2. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  9. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.