2 टचस्क्रीन डिस्प्ले और 32GB रैम के साथ आता है Asus का नया Zenbook Duo (2024) लैपटॉप, जानें कीमत

Asus Zenbook Duo (2024) लैपटॉप में Intel Arc ग्राफिक्स के साथ Intel Core Ultra 9 CPU, 32GB तक LPDDR5X रैम और 2TB तक SSD स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 20:03 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Asus Zenbook Duo (2024) की कीमत 1,59,990 रुपये से शुरू है
  • सबसे महंगा वेरिएंट Intel Ultra 9 चिप के साथ 2,39,990 रुपये में आता है
  • इसमें डुअल FHD+ OLED टचस्क्रीन मिलती हैं

इसमें Intel Core Ultra 9 CPU के साथ दो अन्य कॉन्फिगरेशन की कीमत 2,19,990 और 2,39,990 रुपये हैं

Asus Zenbook Duo (2024) को मंगलवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ डुअल 14-इंच Asus Lumina OLED टचस्क्रीन से लैस आता है और Windows 11 Home पर चलता है। Asus का नया डुअल स्क्रीन लैपटॉप मल्टी-टच जेस्चर के साथ एक डिटेचेबल एर्गोसेन्स कीबोर्ड और टचपैड के साथ आता है। इसमें 32GB तक रैम के साथ Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर मिलता है और पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 75Wh बैटरी फिट की है। इसे USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 65W आउटपुट के साथ चार्ज किया जा सकता है।
 

Asus Zenbook Duo (2024) की भारत में कीमत, उपलब्धता

भारत में Asus Zenbook Duo (2024) की कीमत 1,59,990 रुपये है, जिसमें Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाला बेस मॉडल आता है, जबकि Intel Core Ultra 7 वेरिएंट की कीमत 1,99,990 रुपये और Intel Core Ultra 9 CPU के साथ दो अन्य कॉन्फिगरेशन की कीमत 2,19,990 और 2,39,990 रुपये हैं।
Advertisement
 

Asus Zenbook Duo (2024) के स्पेसिफिकेशन

ताइवान स्थित कंपनी ने Asus Zenbook Duo (2024) को 100 प्रतिशत DCI:P3 कलर गैमट कवरेज और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ डुअल FHD+ (1,900x1,200 पिक्सल) OLED टचस्क्रीन से लैस बनाया है। इन लैपटॉप में इंटेल आर्क ग्राफिक्स के साथ इंटेल कोर अल्ट्रा 9 सीपीयू, 32GB तक LPDDR5X रैम और 2TB तक SSD स्टोरेज मिलती है।

Asus Zenbook Duo (2024) में कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi 6E, 2 Thunderbolt 4 पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1Type-A पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.3 और एक 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है।
Advertisement

चेहरे की पहचान और वीडियो कॉल के लिए, जेनबुक डुओ (2024) में एंबियंट लाइट सेंसर के साथ फुल-एचडी AiSense IR कैमरा है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ दो Harmon Kardonn-ट्यून स्पीकर हैं। लैपटॉप में 75WHr लिथियम पॉलीमर बैटरी है जिसे USB टाइप-C के जरिए 65W पर चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसका माप 31.3 x 21.7 x 1.99 cm और वजन 1.35 किलोग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • ग्राफ़िक्स
  • साउंड
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent for productivity
  • Dual 14-inch OLED touch displays
  • Powerful performance
  • Compact form factor
  • Great battery life
  • Software is well optimised
  • Bad
  • Speakers are average
  • Landscape mode is not very useful
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

ओएस

Windows 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.