Acer Predator Helios Neo 14 लैपटॉप भारत में 16GB रैम, Intel Core Ultra 7 CPU के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 16GB की LPDDR5X रैम और 1TB की PCIe Gen 4 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2024 12:17 IST
ख़ास बातें
  • गेमिंग लैपटॉप 14.5 इंच के IPS डिस्प्ले से लैस है।
  • यह Nvidia GeForce RTX 4050 GPU से लैस है।
  • डिवाइस में 76Wh की बैटरी मिलती है और RGB बैकलिट कीबोर्ड भी है।

Acer Predator Helios Neo 14 में 14.5 इंच का IPS डिस्प्ले है

Photo Credit: Acer

Acer Predator Helios Neo 14 लैपटॉप को कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। यह 14.5 इंच के IPS डिस्प्ले से लैस है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 CPU लगा है। इसमें 16GB रैम है और Nvidia GeForce RTX 4050 GPU दिया गया है। डिवाइस में 76Wh की बैटरी मिलती है। गेमिंग लैपटॉप में RGB बैकलिट कीबोर्ड लगा है। साथ इसमें AI आधारित ग्राफिक अपग्रेड्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Acer Predator Helios Neo 14 Price in India, Availability

Acer Predator Helios Neo 14 लैपटॉप की भारत में कीमत 1,39,999 रुपये है। यह भारत में Flipkart, Amazon, और Acer India वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Acermall एक्सक्लूसिव स्टोर से भी इसे खरीदा जा सकता है। यह Abyssal Black कलर में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Acer Predator Helios Neo 14 Specifications, Features

Acer Predator Helios Neo 14 में 14.5 इंच का WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह IPS डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 300 निट्स की ब्राइटनेस है। लैपटॉप में Intel Core 7 Ultra 155H CPU दिया गया है। जिसके साथ में Nvidia GeForce RTX 4050 GPU है। जीपीयू में अलग से 6 जीबी की GDDR6 VRAM डेडीकेटेड रैम है। लैपटॉप में कंपनी ने 16GB की LPDDR5X रैम और 1TB की PCIe Gen 4 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी है। लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है। 

गेमिंग लैपटॉप में AI आधारित कूलिंग सिस्टम मिलता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर हैं जिनमें DTS Ultra टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में RGB बैकलिट कीबोर्ड लगा है जिसमें एक डेडीकेटेड Copilot की है। 
Advertisement

Acer Predator Helios Neo 14 के बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 76Wh की बैटरी है। यह 0 से 50% तक केवल 30 मिनट में चार्ज हो जाती है। एक घंटे में यह 80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 2 USB 3.2Gen पोर्ट हैं, 1 Thunderbolt 4 पोर्ट है और 1 USB Type C पोर्ट है। डाइमेंशन 324.2 x 255.3 x 20.9mm और वजन 1.9kg है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.