15.6 इंच डिस्प्ले के साथ Acer Nitro 5 (2022) गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

Acer Nitro 5 (2022) लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2022 09:37 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है।
  • Acer Nitro 5 (2022) में चार सेल वाली 57.5Whr बैटरी है।
  • Acer Nitro 5 (2022) का वजन 2.5 किलोग्राम है।

Acer Nitro 5 (2022) की भारत में कीमत 84,999 रुपये से शुरू होती है।

Acer ने भारत में अपना गेमिंग लैपटॉप Acer Nitro 5 (2022) लॉन्च किया है। यह 12वीं जेनरेशन के Intel Core i5 और Core i7 प्रोसेसर के ऑप्शन्स के साथ आता है। इसमें Nvidia GeForce RTX 30-series GPU दिया गया है। इसे मॉडल नम्बर AN515-18 के साथ जनवरी में CES 2022 में पेश किया गया था। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है और 16 जीबी तक की रैम है। यह RGB बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। Nitro 5 (2022) में डुअल फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें क्वाड एग्जॉस्ट पोर्ट डिजाइन दिया गया है। 
 

Acer Nitro 5 (2022) price in India

Acer Nitro 5 (2022) की भारत में कीमत 84,999 रुपये से शुरू होती है। बेस वेरिएंट Intel Core i5-12500H प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें 8 जीबी की रैम दी गई है। इसका टॉप एंड वेरिएंट Intel Core i7-12700H प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम पेअरिंग में आता है, जिसकी कीमत 1,09,999 रुपये है। डिवाइस को Acer Exclusive Stores, Amazon, Croma और Vijay Sales से खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट्स को Acer India की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। 

Acer ने Gadgets 360 को पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी इस लैपटॉप का QHD वर्जन भी अप्रैल के अंत तक लाने वाली है जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz का होगा। 
 

Acer Nitro 5 (2022) specifications

Acer Nitro 5 (2022) लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) ComfyView LED बैकलिट TFT IPS डिस्प्ले मिलता है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले में 170 डिग्री व्यूइंग एंगल है। डिवाइस में 12 वीं जेनरेशन के Intel Core i5-12500H या Intel Core i7-12700H प्रोसेसर का विकल्प मिल जाता है। साथ ही स्टैंडर्ड 12GB तक की डुअल चैनल DDR4 रैम और 512GB M.2 PCIe SSD स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें 1TB 2.5 इंच HDD स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल जाता है। लैपटॉप में 4GB DDR6 VRAM के साथ Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स भी दिया गया है। 
Advertisement

Nitro 5 (2022) में फोर-जोन RGB कीबोर्ड है जिसमें एक डेडीकेटेड NitroSense की (Key) दी गई है। कीबोर्ड को गेमिंग फ्रेंडली डिजाइन दिया गया है। साउंड के लिए इसमें DTS:X Ultra पावर्ड डुअल 2W स्पीकर्स मिलते हैं। 

वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Killer Ethernet E2600 का सपोर्ट है और वायरलेस इंटरनेट के लिए Wi-Fi 6 AX1650i दिया गया है। इसके पोर्ट्स में HDMI 2.1 और Thunderbolt 4 देखने को मिल जाते हैं। Nitro 5 (2022) में Bluetooth v5.1 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें मल्टीगेस्चर टचपैड भी दिया गया है। टचपैड में टू-फिंगर स्क्रॉल और पिंच गेस्चर दिया गया है। यह 720p HD वेबकैम से लैस है जिसमें टेम्पोरल नॉइज कैंसिलेशन फीचर और डुअल माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। 
Advertisement

Acer Nitro 5 (2022) में चार सेल वाली 57.5Whr बैटरी है। डिवाइस के डायमेंशन 360.4x271.09x25.9/26.9mm और वजन 2.5 किलोग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 3050

वज़न

2.50 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.