Xiaomi के 'स्मार्ट' जूते हुए भारत में लॉन्च, जानें दाम और खासियत

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने एक नए प्रोडक्ट Mi Men's Sports Shoes 2 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • मी क्राउडफंडिंग साइट पर उपलब्ध हैं Mi Men's Sports Shoes 2
  • Mi Men's Sports Shoes 2 ब्लैक, ग्रे और ब्लू रंग में हैं उपलब्ध
  • 15 मार्च से शुरू होगी Mi Men's Sports Shoes 2 की डिलीवरी

Xiaomi के 'स्मार्ट' Shoes हुए भारत में लॉन्च, जानें दाम और खासियत

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने एक नए प्रोडक्ट Mi Men's Sports Shoes 2 को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि, हाल ही में शाओमी ने एक टीजर जारी किया था जिससे इस बात का संकेत प्राप्त हुआ था कि कंपनी जल्द 'स्मार्ट' शूज़ को भारत में लॉन्च करने वाली है। Xiaomi ने अब फूटवेयर कैटेगरी में कदम रखते हुए भारतीय ग्राहकों के लिए Mi Men's Sports Shoes 2 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह सबसे पहले कंपनी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

Xiaomi ने दावा किया है कि इन शूज़ को 5-इन-1 यूनि-मोल्डिंग तकनीक से तैयार किया गया है। इन स्पोर्ट्स शूज़ को बनाने में पांच अलग-अलग मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है जिस वजह से यह जूते शॉक प्रूफ, ड्यूरेबल और स्लिप-रेसिसटेंट हैं। कंपनी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर यह शूज़ अभी 2,499 रुपये में उपलब्ध हैं। Mi Men's Sports Shoes 2 को ब्लैक, ग्रे और ब्लू रंग में उतारा गया है। शूज़ की डिलीवरी 15 मार्च से शुरू होगी।
 

Xiaomi के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं Mi Men's Sports Shoes 2

भारत में Mi Men's Sports Shoes 2 की कीमत 2,999 रुपये है। खबर लिखे जाने तक 632 यूनिट बेचे जा चुके हैं और शाओमी का 12 प्रतिशत उद्देश्य पूरा हो गया था। क्राउडफंडिंग लिस्टिंग केवल 10 दिनों तक ही लाइव रहेगी। आप Xiaomi के नए शूज़ को यहां से खरीद सकते हैं। Mi Men's Sports Shoes 2 को बनाने के लिए सिंथेटिक रबर ऑउटसोल, वैक्यूम प्रेस मिडसोल, टीपीयू मिडसोल बैलेंसिंग पैच, कुशन पैच और पीयू सपोर्टिंग लेयर का इस्तेमाल हुआ है।

Xiaomi का कहना है कि 10-फिशबोन स्ट्रक्चर ऑर्क सपोर्ट के दौरान इंप्रूव बैलेंस, आरामदायक कूशनिंग और अकस्माती स्प्रेन के खतरे को कम करता है। केवल इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि यह शूज़ अल्ट्रा-कंफर्टेबल हैं। Mi Men's Sports Shoes 2 को ब्रीथेबल मेश फैब्रिक से तैयार किया गया है, इसी कारण आप चाहें तो इन्हें आसानी से धो भी सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Shoes
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  2. Flipkart SASA LELE Sale: Google Pixel 10 की कीमत होगी 60 हजार से भी कम, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर जबरदस्त डील
  3. बजट मोबाइल से फोटो खराब आती है? ये 5 टिप्स बदल देंगे गेम, साथ में एक बोनस टिप भी
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  6. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  7. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  8. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.