Mi Air Purifier 2C भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mi Air Purifier 2C: मी एयर प्यूरीफायर 2सी लॉन्च हो गया है, यहां जानें Xiaomi के नए Air Purifier के बारे में। आइए आपको शाओमी के नए प्यूरीफायर की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2019 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Mi Air Purifier 2C की बिक्री होगी Amazon और Flipkart पर भी
  • Mi Air Purifier 2C price in India के बारे में जानें
  • ट्रू HEPA फिल्टर से लैस है मी एयर प्यूरीफायर 2सी

Mi Air Purifier 2C: मी एयर प्यूरीफायर 2सी लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Mi Air Purifier 2C: शाओमी मी एयर प्यूरीफायर 2सी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Mi Air Purifier और Mi Air Purifier 2S के बाद यह Xiaomi का तीसरा एयर प्यूरीफायर है। Mi Air Purifier 2C की अहम खासियतों की बात करें तो यह ट्रू HEPA फिल्टर और रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडीकेटर जैसे फीचर्स के साथ उतारा गया है। मी एयर प्यूरीफायर 2सी डुअल फिल्ट्रेशन के साथ आएगा। इसके अलावा यह 452 स्क्वेयर फीट का एरिया कवर करता हैस शाओमी का दावा है कि वन-बटन कंट्रोल की मदद से ग्राहक 10 सेकेंड से भी कम समय में मी एयर प्यूरीफायर 2सी का फिल्टर चेंज कर सकता है। यह रूम को केवल 10 मिनट में क्लियर कर देता है। आइए अब आपको Mi Air Purifier 2C की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Mi Air Purifier 2C price in India

भारतीय मार्केट में शाओमी मी एयर प्यूरीफायर 2सी की कीमत 6,499 रुपये तय की गई है। Mi Air Purifier 2C की बिक्री आज से कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर शुरू हो गई है। वहीं, Amazon, Flipkart और मी होम स्टोर पर डिवाइस की बिक्री 18 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
 

Mi Air Purifier 2C specifications, फीचर्स

मी एयर प्यूरीफायर 2सी डुअल फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें ट्रू HEPA फिल्टर है जो 99.97 प्रतिशत इनडोर प्रदूषण को फिल्टर कर सकता है। मशीन में 360 डिग्री एयर सक्शन है और यह 350 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे के क्लीन एयर डिलीवरी रेट के साथ आती है।

Mi Air Purifier 2S में रियल-टाइम PM2.5 लेवल अपडेट के लिए ओलेड डिस्प्ले है तो वहीं अब मी एयर प्यूरीफायर 2सी में रियल-टाइम एयर क्वालिटी के लिए एलईडी इंडीकेटर दिया गया है, यह एयर क्वालिटी को तीन अलग-अलग स्टेज में हाइलाइट करता है जैसे कि क्लियर एयर, मोडरेट पॉल्यूशन लेवल, सीवियर पॉल्यूशन लेवल। पॉल्यूशन लेवल को डिटेक्ट करने के लिए बिल्ट-इन इंफ्रेड सेंसर दिया गया है। Mi Air Purifier 2C का डाइमेंशन 240x240x520 मिलीमीटर और वज़न 4.1 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.