Xiaomi ने बच्चों के लिए भारत में उतारा ये नया प्रोडक्ट, कीमत है 1,199 रुपये

Xiaomi Mi Truck Builder: शाओमी ने अब भारत में बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए खिलौने को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 2 जुलाई 2019 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 'Mi Truck Builder'
  • कंपनी की वेबसाइट पर लाइव है क्राउडफंडिंग प्रोग्राम
  • 25 जुलाई से शुरू होगी 'Mi Truck Builder' की डिलीवरी

Xiaomi Mi Truck Builder: शाओमी ने बच्चों के लिए भारत में उतारा ये नया प्रोडक्ट, कीमत है 1,199 रुपये

Xiaomi Mi Truck Builder: शाओमी ने पिछले हफ्ते कहा था कि कंपनी भारत में अपनी पांचवीं सालगिरह के मौके पर कुछ प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। Xiaomi ने अब भारत में बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए खिलौने को लॉन्च किया है। Xiaomi ने भारत में Mi Truck Builder को उतारा है, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मी ट्रक बिल्डर क्राउडफंडिंग के तहत फिलहाल 1,199 रुपये के इंट्रोडक्टरी कीमत के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट है। उम्मीद है कि Xiaomi जल्द Mi Truck Builder की बिक्री को शुरू कर सकती है। Mi Truck Builder के आने से बच्चे खुद को चैलेंज कर इस नए खिलौने की मदद से सीख सकेंगे और एकाग्रता को इंप्रूव कर पाएंगे।

Xiaomi Mi Truck Builder का उद्देश्य यह है कि बच्चों के सीखने को मज़ेदार बनाया जाए। इसमें 530 से अधिक बिल्डिंग ब्लॉक दिए गए हैं और यह 2-इन -1 मॉडल के रूप में काम करता है। '2-इन -1' का मतलब यह है कि एक बच्चा ब्लॉक का इस्तेमाल या तो ट्रेक बनाने में या फिर बुलडोजर बनाने में कर सकता है। Xiaomi का दावा है कि ऐसा करने से एकाग्रता में सुधार और बच्चे में क्रिएटिविटी और अनुभूति विकसित होगी।

नए खिलौने को सपोर्ट करने के लिए आप Xiaomi के Mi Truck Builder क्राउडफंडिंग पेज पर जा सकते हैं। 1,500 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है और खबर लिखे जाने तक 1,109 यूनिट की फंडिंग हो चुकी थी। इसके अलावा क्राउडफंडिंग पेज में यह भी उल्लेख किया गया है कि खिलौने की फ्री डिलीवरी 25 जुलाई से शुरू होगी।

याद करा दें कि पिछले सप्ताह Xiaomi की ओर से पांच हफ्तों तक ऑफर, नए लॉन्च और अन्य डील्स का वादा किया गया था। हाल ही में शाओमी ने Mi Beard Trimmer को भारत में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi India, Mi Truck Builder, Toy, Crowdfunding
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.